IPL 2022: हरभजन सिंह ने ईशान किशन को लेकर IPL 2022 मेगा नीलामी से पहले कर दी बड़ी भविष्यवाणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: हरभजन सिंह ने ईशान किशन को लेकर IPL 2022 मेगा नीलामी से पहले कर दी बड़ी भविष्यवाणी

ईशान किशन को लेकर IPL 2022 मेगा नीलामी में सभी दस टीमों के बीच छिड़ सकती हैं जंग। यह टीम खेल सकती हैं उन पर लंबा दांव।

Harbhajan Singh and Ishan Kishan (Image Source: Twitter/MI)
Harbhajan Singh and Ishan Kishan (Image Source: Twitter/MI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर चौंका देने वाली भविष्यवाणी की हैं।

बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) ने ईशान किशन को रिटेन नहीं किया हैं, और उम्मीद लगाई जा रही हैं कि 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली आगामी IPL 2022 मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को फिर से अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी।

इस बार के IPL 2022 मेगा नीलामी में कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनको लेकर सभी दस टीमों के बीच जंग छिड़ने वाली हैं और उन्ही में से एक ईशान किशन हैं।

इस बीच, हरभजन सिंह ने कहा ईशान किशन आगामी IPL 2022 नीलामी में सबसे अधिक मांग वाले खिलाड़ियों में से एक होंगे और सभी दस टीमें उन पर बिड लगाएंगी, क्योंकि वह न सिर्फ बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का विकल्प प्रदान करते हैं, बल्कि वह लीडरशिप के लिए भी एक विकल्प हैं।

हरभजन सिंह हैं ईशान किशन के बड़े फैन

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने आगे भविष्यवाणी की है कि आने वाले समय में 23 वर्षीय एक ‘बड़ा खिलाड़ी’ बन जाएगा, और उसे नेतृत्व की भूमिका भी सौंपी जा सकती है।

आपको बता दें,  ईशान किशन पिछले कुछ सत्रों में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए असाधारण रहे हैं, और उन्होंने कुछ अंतरराष्ट्रीय खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन किया, जिसे देखकर यह उम्मीद की जा सकती हैं कई IPL टीमें युवा खिलाड़ी के लिए बैंक तोड़ने को तैयार होंगी।

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा वह ईशान किशन के फैन है, और यह युवा खिलाड़ी अपनी काबिलियत पर 30 गेंदों में 70-80 रन आसानी से ठोक सकता है। उन्होंने कहा ईशान किशन आने वाले समय में एक बहुत बड़े प्लेयर बनेंगे। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने आगे कहा युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जिस टीम में भी जाएंगे वहां एक लीडरशिप का विकल्प भी प्रदान करेंगे।

हरभजन सिंह ने आगे कहा जैसे-जैसे ईशान किशन खेल में आगे शामिल होते जाएंगे, वह जिम्मेदारियों के साथ और भी बड़े खिलाड़ी होते जाएंगे। उन्होंने पहले से ही झारखंड की कप्तानी कर चुके हैं, और अब आगामी IPL 2022 मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) निश्चित रूप से ईशान किशन पर निशाना साधेगी, लेकिन ये आसान नहीं होने वाला हैं क्योंकि नीलामी में कई टीमें उनके पीछे भागने वाली हैं।

 

close whatsapp