IPL 2024 से पहले भगवान श्री राम का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंचे केशव महाराज - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024 से पहले भगवान श्री राम का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंचे केशव महाराज

केशव महाराज इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल हो चुके हैं।

Keshav Maharaj (Pic Source-X)
Keshav Maharaj (Pic Source-X)

दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन स्पिनर केशव महाराज इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद भी लिया। बता दें, केशव महाराज इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब केशव महाराज ने तमाम भारतीय फैंस के लिए एक स्पेशल संदेश अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वो अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्री राम का आशीर्वाद लेना चाहते हैं और बहुत जल्द वो अपने परिवार के साथ यहां आएंगे। केशव महाराज की फैन फॉलोइंग सिर्फ दक्षिण अफ्रीका में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी ज्यादा है।

केशव महाराज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि वो भगवान श्री राम का आशीर्वाद लेने अयोध्या पहुंचे हुए हैं। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘जय श्री राम 🙏 सभी को आशीर्वाद 🙏’

22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो रही है

केशव महाराज का प्रदर्शन आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी काफी अच्छा रहा था और उनकी गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और इस बेहतरीन टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जाएगा।

सभी टीमें आगामी सीजन के लिए जमकर अभ्यास कर रही है। केशव महाराज इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल हो चुके हैं। हालांकि फ्रेंचाइजी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि केशव महाराज टीम के साथ ट्रेनिंग तो करेंगे लेकिन वो आधिकारिक टीम का भाग नहीं होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?