PBKS vs DC, IPL 2024, मैच 2: मौसम, पिच रिपोर्ट और आंकड़े समेत पाइए पूरी जानकारी यहां
2023 आईपीएल सीजन में PBKS और DC का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था
अद्यतन - मार्च 22, 2024 7:01 अपराह्न

आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला 23 मार्च, शनिवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चंढीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वेन्यू पर आईपीएल का पहला मैच होगा। 2023 आईपीएल सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।
जहां पंजाब किंग्स सीजन के अंत में नौवें स्थान पर था, वहीं दिल्ली कैपिटल्स 8वें स्थान पर काबिज था। हालांकि, फैन्स इस मैच का बेसब्री से इंतजार रहे हैं, क्योंकि दिल्ली के लिए ऋषभ पंत की वापसी हो रही है।
PBKS vs DC पिच रिपोर्ट :
चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का पहला मैच खेला जाएगा। 2024 सीजन से इसकी शुरुआत होगी। यह पिच लो-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है। पिच से स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को समान रूप से मदद मिलती है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना चुनौतीपूर्ण रहता है।
SMAT के लिए इस स्टेडियम में 23 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 15 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 8 मुकाबले जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 148 है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 116 है।
PBKS vs DC कैसा रहेगा Weather:
मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार, मुल्लांपुर में शनिवार दोपहर तक तापमान 30 डिग्री के नीचे रहने के साथ गर्म और बादल छाए रहेंगे। इसलिए बिना कोई रुकावट के एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद की जा रही है।
PBKS vs DC हेड-टू-हेड:
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में अब तक 31 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। इसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब किंग्स ने 16 में जीत दर्ज की है। एक मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ।
DC की संभावित प्लेइंग XI:
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), यश धुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार
PBKS की संभावित प्लेइंग XI:
प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, सम करन, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर