IPL 2024: LSG के खिलाफ संजू सैमसन ने खेली कप्तानी पारी, प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड भी किया अपने नाम
इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 20 रनों से अपने नाम किया।
अद्यतन - Mar 24, 2024 8:06 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 20 रनों से अपने नाम किया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
बता दें, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में तीन चौके और छह छक्कों की मदद से 82* रनों की मैच जिताऊं पारी खेली। संजू सैमसन ने लखनऊ टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। संजू सैमसन की पारी की सबसे अच्छी बात यह थी कि उन्होंने इस मैच में शुरुआत काफी आराम से की और जब भी उन्हें खराब गेंदें मिली तब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने आक्रामक शॉट्स खेले।
संजू सैमसन ने लखनऊ टीम के खिलाफ रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। यही नहीं रियान पराग का विकेट गिरने के बाद भी संजू सैमसन ने लगातार प्रहार किया और अपनी टीम का स्कोर 193 रन तक पहुंचाया।
संजू सैमसन की पारी की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए। संजू सैमसन के अलावा रियान पराग ने 43 रनों का योगदान दिया जबकि यशस्वी जायसवाल ने 24 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 20* रन बनाए।
संजू सैमसन ने लखनऊ के खिलाफ कप्तानी भी काफी अच्छी की
बता दें, संजू सैमसन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कप्तानी भी काफी अच्छी की जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच को 20 रनों से जीता। संजू सैमसन ने अपने सभी गेंदबाजों का इस्तेमाल काफी अच्छी तरह से किया। संजू सैमसन ने संदीप शर्मा को मैच के 15वें ओवर में गेंदबाजी का जिम्मा दिया। संदीप शर्मा ने इस मैच में तीन ओवर में 22 रन दिए और केएल राहुल का महत्वपूर्ण विकेट झटका जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ 58 रन बनाए थे।
संजू सैमसन की इस पारी की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राजस्थान रॉयल्स के तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि संजू सैमसन अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखें और राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन का कप जिताने में अहम भूमिका निभाए।