CSK टीम की कप्तानी छोड़ी दी है, लेकिन फिर भी Dhoni की झलक होती है सबसे अलग - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK टीम की कप्तानी छोड़ी दी है, लेकिन फिर भी Dhoni की झलक होती है सबसे अलग

CSK टीम ने अगले मैच के लिए Vizag जाने का एक वीडियो किया शेयर।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

CSK टीम ने फैन्स को एक बड़ा झटका दिया था, ये झटका था टीम की कप्तानी से जुड़ा हुआ है। जहां टीम इस बार रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलने उतर रही है, तो Dhoni टीम में बतौर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक, पूरा का पूरा फोकस माही पर ही है।

कई मौकों पर CSK की कप्तानी करते हुए दिखे हैं Dhoni

भले ही Dhoni ने CSK की कप्तानी को अलविदा कह दिया है, लेकिन अभी तक हुए मुकाबलों में माही कई बार कप्तानी करते हुए नजर आए हैं। कुछ चीजों के लिए मैदान पर रुतुराज गायकवाड़ भी माही के इशारे का इंतजार करते हैं और धीरे-धीरे वो थाला से कप्तानी के गुर सीख रहे हैं। वैसे CSK टीम ने अभी तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में टीम ने जीत अपने नाम की है, CSK ने पहले मैच में RCB और दूसरे मैच में GT को हराया था। ऐसे में अब टीम का फोकस जीत की हैट्रिक लगाने पर है और हर खिलाड़ी लगातार शानदार लय में नजर आ रहा है।

 Dhoni पर ही होता है हमेशा कैमरे का पूरा फोकस

*CSK टीम ने अगले मैच के लिए Vizag जाने का एक वीडियो किया शेयर।
*जहां इस नए वीडियो में ज्यादातर फोकस Dhoni पर ही रखा गया था।
*साथ ही वीडियो में माही लगातार 2 जीत के बाद दिखे काफी ज्यादा खुश।
*कल चेन्नई टीम दिल्ली के खिलाफ Vizag में खेलने उतरेगी लीग का तीसरा मैच।

CSK टीम के सोशल मीडिया पर Dhoni नजर आए इस वीडियो में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

जडेजा और Dhoni नजर आए की फ्रेम में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

कल होने वाले मैच के लिए कुछ इस प्रकार हो सकती हैं दोनों टीमें

दिल्ली कैपिटल्स

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमीत कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स

रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।

close whatsapp