SRH vs CSK Dream 11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, और पिच रिपोर्ट, IPL 2024 के Match-18 के लिए
आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 5 अप्रैल को हैदराबाद में खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 5, 2024 2:54 अपराह्न

SRH vs CSK Dream 11 Prediction: आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 5 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।
दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बोर्ड पर लगाए थे। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पाई थी।
SRH vs CSK Match Details: मैच जानकारी
| Match | Details |
| Match | Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings , Match- 18 |
| Venue | Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad |
| Date and Time | 5 April, Friday, 7:30 PM IST |
| Live Broadcast and Streaming Details | Star Sports Network & Jio Cinema App |
SRH vs CSK Pitch Report: पिच रिपोर्ट
आमतौर पर हैदराबाद की पिच काफी फ्लैट मानी जाती है और ऐसे में इस मैदान पर खूब चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच से स्पिनर्स को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 277 रन SRH के बल्लेबाजों ने इस सीजन इसी मैदान पर बनाया था। यहां के आंकड़े यह कहते हैं कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अधिक सफलता मिलती है। ऐसे में जो भी कप्तान यहां टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।
SRH vs CSK Head to Head Records: हेड टू हेड रिकॉर्ड
| Matches Played | 19 |
| Sunrisers Hyderabad Won | 5 |
| Chennai Super Kings Won | 14 |
| No Result | 00 |
SRH vs CSK Probable Playing XIs: संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
मयंक अग्रवााल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):
रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महिश तीक्षणा
SRH vs CSK Dream 11 Fantasy Suggestions: आईपीएल 2024 के 18वें मुकाबले के लिए
SRH vs CSK Dream 11 Head to Head Team: ड्रीम 11 हेड टू हेड
विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन, एमएस धोनी
बल्लेबाज- ट्रैविस हेड, रचिन रवींद्र, अभिषेक शर्मा
ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, डेरिल मिचेल, पैट कमिंस
गेंदबाज- दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, मयंक मारकंडे
Captain (कप्तान) First Choice- हेनरिक क्लासेन
Captain (कप्तान) Second Choice- रचिन रवींद्र
Vice Captain (उप-कप्तान) First Choice- अभिषेक शर्मा
Vice Captain (उप-कप्तान) Second Choice- ट्रैविस हेड
SRH vs CSK Dream 11 Grand League: ड्रीम 11 ग्रैंड लीग
विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज- ट्रैविस हेड, रचिन रवींद्र, अभिषेक शर्मा, रूतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर– रवींद्र जडेजा, डेरिल मिचेल, शाहबाज अहमद
गेंदबाज- दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, मयंक मारकंडे
Captain (कप्तान) First Choice- ट्रैविस हेड
Captain (कप्तान) Second Choice- रूतुराज गायकवाड़
Vice Captain (उप-कप्तान) First Choice- हेनरिक क्लासेन
Vice Captain (उप-कप्तान) Second Choice- रवींद्र जडेजा
यहां देखें : SRH vs CSK Match Prediction,