IPL 2024: Match-18, SRH vs CSK Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

IPL 2024: Match-18, SRH vs CSK Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 5 अप्रैल को हैदराबाद में खेला जाएगा।

MS Dhoni & Ravindra Jadeja (Photo Source: IPL Official Website)
MS Dhoni & Ravindra Jadeja (Photo Source: IPL Official Website)

प्रीव्यू (Preview):

आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैच में एक जीत और 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे और चेन्नई सुपर किंग्स 3 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बोर्ड पर लगाए थे। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पाई थी।

दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 5 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

मैच जानकारी (Match Details):

Match  Details
Match Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings , Match- 18
Venue Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Date and Time 5 April, Friday, 7:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network & Jio Cinema App

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

आमतौर पर हैदराबाद की पिच काफी फ्लैट मानी जाती है और ऐसे में इस मैदान पर खूब चौके-छक्के देखने को मिल सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच से स्पिनर्स को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 277 रन SRH के बल्लेबाजों ने इस सीजन इसी मैदान पर बनाया था। यहां के आंकड़े यह कहते हैं कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अधिक सफलता मिलती है। ऐसे में जो भी कप्तान यहां टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

Matches Played 19
Sunrisers Hyderabad Won 5
Chennai Super Kings Won 14
No Result 00

संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):

मयंक अग्रवााल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):

रूतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महिश तीक्षणा

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):

रचिन रवींद्र पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 गेंदों में मात्र 2 रन बना पाए थे। रचिन रवींद्र सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):

मथीशा पथिराना ने पिछले मैच में 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मथीशा पथिराना शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

कौन जीतेगा आज का मैच (Today’s Match Prediction):

सिनैरियो 1

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 60-70

पहली पारी का स्कोर- 190-200

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 180-190

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की

यहां पढ़िए : SRH vs CSK Dream 11 Prediction,

close whatsapp