जाने क्या है सुनील नारायण की आईपीएल 2024 की सैलरी? - क्रिकट्रैकर हिंदी

जाने क्या है सुनील नारायण की आईपीएल 2024 की सैलरी?

सुनील नारायण ने 3 अप्रैल को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान 85 रनों की तूफानी पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Sunil Narine (Pic Source-X)
Sunil Narine (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक सुनील नारायण ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी इस सीजन में अपनी छाप छोड़ी है। बता दें, सुनील नारायण ने 3 अप्रैल को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान 85 रनों की तूफानी पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा था और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया था। यही नहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी सुनील नारायण ने कोलकाता नाइट राइडर्स को काफी अच्छी शुरुआत दी थी जिसकी वजह से टीम ने आरसीबी को उन्हीं के घर में मात दी। सुनील नारायण ने अभी तक इस सीजन में 134 रन बनाए हैं और तीन विकेट अपने नाम किए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सुनील नारायण को इस समय आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जा रहा है। गौतम गंभीर ने सुनील नारायण को इस सीजन में ओपनिंग की जिम्मेदारी दी और अनुभवी ऑलराउंडर ने यह भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है।

जाने क्या है सुनील नारायण की आईपीएल सैलरी?

आईपीएल 2024 में सुनील नारायण 6 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ रहने के लिए अनुभवी ऑलराउंडर को पे-कट देना पड़ रहा है। सुनील नारायण ने IPL में अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अपने इसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो टीम ने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। कोलकाता टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंक तालिका में इस समय टॉप पर है। उनके 6 अंक है और टीम का नेट रन रेट भी राजस्थान रॉयल्स से काफी बेहतर है। अब कोलकाता को इस सीजन का अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेलना है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?