IPL 2024, RR vs RCB: Shot of the Day: कोहली ने बर्गर के खिलाफ लगाया ऐसा शॉट, जिसने भी देखा उसने बोला WOW
विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का 8वां शतक जड़ा।
अद्यतन - अप्रैल 6, 2024 10:02 अपराह्न

आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को विराट कोहली (Virat Kohli) और फाफ डु प्लेसिस ने शानदार शुरूआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी हुई थी। विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना घातक फॉर्म दिखाते हुए आईपीएल करियर का 8वां शतक जड़ा।
विराट कोहली (113*) की शानदार पारी के चलते आरसीबी ने 184 रनों का लक्ष्य राजस्थान रॉयल्स को दिया है। पारी के चौथे ओवर में विराट कोहली ने नांद्रे बर्गर के खिलाफ शानदार छक्का जड़ा था, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है।
Virat Kohli ने नांद्रे बर्गर के खिलाफ जड़ा शानदार छक्का
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की पारी का चौथा ओवर नांद्रे बर्गर ने डाला था। ओवर की पहली गेंद नांद्रे बर्गर ने 149.1 की स्पीड से डाली थी, जिस पर विराट कोहली कोई रन नहीं ले पाए थे। फिर दूसरी गेंद पर विराट कोहली (Virat Kohli) ने पुल किया और डीप बैकवर्ड square leg की तरफ छक्का जड़ दिया था।
WATCH – @imVkohli starts off the proceedings with a SIX, @faf1307 finishes it off with a four 🙌🙌
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱
Live – https://t.co/lAXHxeY4un #TATAIPL #IPL2024 #RRvRCB pic.twitter.com/iTHFKjJniB
— IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2024
विराट कोहली (Virat Kohli) ने 11वें ओवर में रियान पराग की गेंद पर खड़े-खड़े लॉन्ग-ऑन की ओर शानदार छक्का जड़ा था। विराट कोहली ने इस छक्के से सीजन का तीसरा अर्धशतक पूरा किया था।
ICYMI – @imVkohli brought a well made half-century with a MAXIMUM 🔥💥
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱
LIVE – https://t.co/lAXHxeYCjV #TATAIPL #IPL2024 #RRvRCB pic.twitter.com/g03v0YkZvO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लय में नजर आए। फाफ डु प्लेसिस ने 33 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 44 रनों की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल को पारी के 15वें ओवर में नांद्रे बर्गर ने क्लीन बोल्ड किया था।
कैमरून ग्रीन (5*) और सौरव चौहान (9) कुछ ज्यादा बड़ा योगदान दे नहीं पाए। विराट कोहली (Virat Kohli) ने 72 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 113 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके बल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए।