अप्रैल 7- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Apr 7, 2024 8:42 am

1) IPL 2024: कोहली के शतक पर भारी पड़ा बटलर का शतक, राजस्थान ने बैंगलुरू को 6 विकेट से हराया
आईपीएल 2024 के जारी सीजन का 19वां मैच आज 6 अप्रैल को राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में राजस्थान ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया है। साथ ही यह जारी सीजन में राजस्थान राॅयल्स की लगातार चौथी जीत है और इस जीत के बाद टीम पाॅइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) RR vs RCB: 100वें IPL मैच में शतक ठोक जोस बटलर ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच, इस मामले में कर ली क्रिस गेल की बराबरी
IPL 2024, RR vs RCB: Jos Buttler Won POTM Award: आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली ने 72 गेंदों में 113* रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। (पढ़ें पूरी खबर)
3) IPL 2024: RR बनाम RCB मैच के वो तीन बड़े टर्निंग पाॅइंट, जब बैंगलुरू के हाथ से फिसल गया मैच
जयपुर से सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज 6 अप्रैल, शनिवार को आईपीएल के जारी 17वें सीजन का 19वां मैच, राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RR vs RCB) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में राजस्थान राॅयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया है। आइए डालते हैं इस मैच के उन तीन बड़े टर्निंग पाॅइंट्स पर, जब मैच आरसीबी के हाथ से फिसल गया। (पढ़ें पूरी खबर)
4) IPL 2024 Latest Points Table: RR vs RCB, मैच-19 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम, जयपुर में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
5) IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: RR vs RCB, मैच-19 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे
IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जयपुर में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली ने 72 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी। (पढ़ें पूरी खबर)
6) IPL 2024, RR vs RCB: Shot of the Day: कोहली ने बर्गर के खिलाफ लगाया ऐसा शॉट, जिसने भी देखा उसने बोला WOW
आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को विराट कोहली (Virat Kohli) और फाफ डु प्लेसिस ने शानदार शुरूआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी हुई थी। विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना घातक फॉर्म दिखाते हुए आईपीएल करियर का 8वां शतक जड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)
7) RR vs RCB: राजस्थान बनाम बैंगलुरू मैच में स्टेडियम में नजर आए रोहित शर्मा! देखें वायरल सोशल मीडिया पोस्ट
जयपुर से सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज 6 अप्रैल, शनिवार को जारी आईपीएल के जारी 17वें सीजन का 19वां मैच राजस्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RR vs RCB) के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में राजस्थान ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच जारी इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नजर आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
8) “धोनी अपना सिर मुंडवा लेंगे…..” धोनी के हेयरस्टाइल पर मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने ऐसा क्यों कहा?
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में होती है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी और आईपीएल में CSK को 5 ट्रॉफी दिलाई है। हालांकि अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ धोनी एक और चीज के लिए फेमस हैं। सभी जानते हैं कि, महेंद्र सिंह धोनी काफी स्टाइलिश क्रिकेटर हैं और उन्होंने अभी तक अपने बालों के साथ काफी एक्सपेरिमेंट भी किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) “फैंस को हार्दिक पंड्या को Boo नहीं करना चाहिए”- MI कप्तान के सपोर्ट में उतरे सौरव गांगुली
मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन IPL 2024 में काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने इस सीजन तीन मुकाबले खेले हैं और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। लगातार तीन हार झेलने के बाद हार्दिक फैंस के निशाने पर हैं। जब वो मैदान पर होते हैं तो फैंस उन्हें Boo करते हैं, इसके आलावा फैंस उनको सोशल मीडिया पर भी ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
10) ‘हिटमैन x दादागिरी’, MI vs DC मुकाबले से पहले सौरव गांगुली और रोहित शर्मा के मुलाकात की तस्वीर हुई वायरल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 20वां मुकाबला 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले क्रिकेट जगत की दो प्रमुख हस्तियां, रोहित शर्मा और सौरव गांगुली वानखेड़े स्टेडियम में मिले। आपको बता दें कि मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा इस सीजन बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)