PBKS vs SRH Head to Head Record: पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जानें किसका पलड़ा रहा है अब तक भारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

PBKS vs SRH Head to Head Record: पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जानें किसका पलड़ा रहा है अब तक भारी

आईपीएल 2024 में 9 अप्रैल का महामुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लानपुर में खेला जाएगा।

PBKS vs SRH (Photo Source: BCCI/IPL)
PBKS vs SRH (Photo Source: BCCI/IPL)

PBKS vs SRH Head to Head Record: आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला 9 अप्रैल को मुल्लानपुर में पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बोर्ड पर लगाए थे। शुभमन गिल ने 48 गेंदों में 89 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी।

पंजाब किंग्स के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए थे। पंजाब किंग्स ने एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था। शशांक सिंह ने 29 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61* रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे।

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। एडेन मार्करम ने 36 गेंदों में 50 रन बनाए थे, वहीं अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद 4 मैचों में 2 जीत और 4 अंकों के साथ पांचवें और पंजाब किंग्स 4 मैच में 2 जीत और 4 अंकों के साथ छठवें स्थान पर हैं। दोनों ही टीमें आगामी मुकाबले में शानदार खेल दिखाना चाहेगी।

PBKS vs SRH Head to Head Record: पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स अब तक 21 बार टकराई है। इन 21 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैच, वहीं पंजाब किंग्स ने 7 मैच जीते हैं।

खेले गए कुल मैच 21
पंजाब किंग्स ने जीते 7
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते 14
नो रिजल्ट 0

PBKS vs SRH All-time Results: पंजाब बनाम हैदराबाद हेड टू हेड सभी आईपीएल सीजन

दिनांक विजेता कितने से जीता वेन्यू
09 अप्रैल 2022 सनराइजर्स हैदराबाद 8 विकेट हैदराबाद
22 मई 2022 पंजाब किंग्स 5 विकेट मुंबई
17 अप्रैल 2022 सनराइजर्स हैदराबाद 7 विकेट नवी मुंबई
25 सितंबर 2021 पंजाब किंग्स 5 रन शारजाह
21 अप्रैल 2021 सनराइजर्स हैदराबाद 9 विकेट चेन्नई
24 अक्टूबर 2020 पंजाब किंग्स 12 रन दुबई
8 अक्टूबर 2020 सनराइजर्स हैदराबाद 69 रन दुबई
29 अप्रैल 2019 सनराइजर्स हैदराबाद 45 रन हैदराबाद
26 अप्रैल 2018 सनराइजर्स हैदराबाद 13 रन हैदराबाद
19 अप्रैल 2018 पंजाब किंग्स 15 रन मोहाली
8 अप्रैल 2018 पंजाब किंग्स 6 विकेट मोहाली
28 अप्रैल 2017 सनराइजर्स हैदराबाद 26 रन मोहाली
17 अप्रैल 2017 सनराइजर्स हैदराबाद 5 रन हैदराबाद
15 मई 2016 सनराइजर्स हैदराबाद 7 विकेट मोहाली
23 अप्रैल 2016 सनराइजर्स हैदराबाद 5 विकेट हैदराबाद
11 मई 2015 सनराइजर्स हैदराबाद 5 रन हैदराबाद
27 अप्रैल 2015 सनराइजर्स हैदराबाद 20 रन मोहाली
14 मई 2014 पंजाब किंग्स 6 विकेट हैदराबाद
22 अप्रैल 2014 पंजाब किंग्स 72 रन शारजाह
11 मई 2013 सनराइजर्स हैदराबाद 30 रन मोहाली
19 अप्रैल 2013 सनराइजर्स हैदराबाद 5 विकेट हैदराबाद

close whatsapp