IPL 2024 Match 25 MI vs RCB Playing XI

IPL 2024: MI vs RCB: Match 25 के लिए दोनों टीमों की संभावित बेस्ट प्लेइंग XI

IPL 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में 11 अप्रैल को खेला जाएगा।

RCB vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)
RCB vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI)और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में 11 अप्रैल को खेला जाएगा। दोनों टीमों के पीछले मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। वहीं RCB को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब ये देखना होगा कि, दोनों टीमें इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में क्या बदलाव करती है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians, MI)

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम को इस सीजन शुरुआती तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और इसके बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। हालांकि हार्दिक एंड कंपनी को पिछले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ सीजन की पहली जीत नसीब हुई। उस मैच में मुंबई ने अपने प्लेइंग XI में कुछ बदलाव किए थे, जिसका उन्हें फायदा भी मिला। उसको देखते हुए ऐसा लग रहा है कि, हार्दिक शायद ही इस मैच में कोई बदलाव करें।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengluru, RCB)

बेंगलुरु की बात करें तो उनके लिए ये सीजन काफी निराशाजनक रहा है। टीम पांच मैचों में एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। विराट कोहली के अलावा इस सीजन बेंगलुरु का कोई भी बल्लेबाज अभी तक बल्ले से छाप नहीं छोड़ पाया है। वहीं गेंदबाजी में सिराज से लेकर टोपली, कर्ण शर्मा से लेकर यश दयाल हर कोई फ्लॉप ही साबित हुआ है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि RCB आने वाले इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में क्या बदलाव करती है।

IPL 2024: MI vs RCB: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपली, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, हिमांशु शर्मा, विजयकुमार वैशाख, स्वप्निल सिंह

close whatsapp