एक नजर डालिए RR vs GT मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक नजर डालिए RR vs GT मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 72 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

RR vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)
RR vs GT (Photo Source: BCCI/IPL)

आज यानी 10 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट से हराया। इस मैच में गुजरात टाइटंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। राजस्थान के खिलाड़ी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और इसी वजह से उन्हें मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ यह राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन की पहली हार है।

रियान पराग की बहुमूल्य पारी

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए। टीम की ओर से इनफॉर्म बल्लेबाज रियान पराग ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। रियान पराग ने गुजरात टाइटंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

रियान पराग के अलावा संजू सैमसन ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों का योगदान दिया। यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात टीम की ओर से उमेश यादव, राशिद खान और मोहित शर्मा ने एक-एक विकेट झटका।

राशिद खान ने अपनी टीम के लिए खेली शानदार पारी

गुजरात टाइटंस की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए साईं सुदर्शन ने 29 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 35 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। गुजरात टीम के कप्तान शुभमन गिल ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 72 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

गुजरात टीम के कप्तान के अलावा राहुल तेवतिया ने 22 रनों का योगदान दिया जबकि राशिद खान ने 11 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24* रन बनाए। मेजबान राजस्थान की ओर से कुलदीप सेन ने चार ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि युजवेंद्र चहल ने दो विकेट हासिल किए।

https://twitter.com/lookingforharsh/status/1778133351075029047

https://twitter.com/jaynildave/status/1778133632189866057

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?