नेपाल के कुशल भुर्तेल के कैच को देख आई जोंटी रोड्स की याद, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

नेपाल के कुशल भुर्तेल के कैच को देख आई जोंटी रोड्स की याद, आप भी देखें वीडियो

संयुक्त अरब अमीरात ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया।

Kushal Bhurtel (Pic Source-X)
Kushal Bhurtel (Pic Source-X)

आज यानी 19 अप्रैल को एसीसी पुरुष टी20 प्रीमियम कप 2024 का पहला सेमीफाइनल नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच में खेला गया था। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात ने नेपाल को 6 विकेट से हराया। नेपाल की ओर से कोई भी गेंदबाज इस मैच में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाया।

हालांकि टीम की ओर से स्टार बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने बेहतरीन फील्डिंग करते हुए संयुक्त अरब अमीरात के विष्णु सुकूमरन का कैच पकड़ा और उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। तमाम लोग नेपाल खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। बता दें, UAE के खिलाफ नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 119 रन बनाए।

नेपाल की ओर से संदीप जोरा ने 40 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। संदीप के अलावा गुलशन झा ने 20 रनों का योगदान दिया जबकि करन केसी ने 17 रन बनाए। इन तीन खिलाड़ी के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

जवाब में जब विष्णु बल्लेबाजी कर रहे थे तब UAE की पारी के आठवें ओवर में गुलशन झा की गेंद पर सुकूमरन ने बड़ा शॉट खेलना चाहा। हालांकि गेंद उनके बल्ले से ठीक से नहीं लगी और हवा में काफी ऊपर तक गई। कुशल भुर्तेल तुरंत पीछे मुड़े और कैच पकड़ने के लिए भागने लगे। उन्होंने बेहतरीन डाइव लगाकर अपने दोनों हाथों से इस कैच को पूरा किया।

यह रही वीडियो:

विष्णु ने इस मैच में 28 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा अलिशान शराफ़ू ने 41 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 55* रनों की मैच जिताऊं पारी खेली। नेपाल की ओर से गुलशन झा ने दो विकेट झटके जबकि ललित राजबंशी और सोमपाल कमी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

संयुक्त अरब अमीरात ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। इस बेहतरीन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 अप्रैल को खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?