खुद को Troll करवाने का मौका नहीं छोड़ते हैं हार्दिक, नए वीडियो पर पांड्या को पड़ रही हैं गालियां
MI टीम ने कप्तान हार्दिक का जयपुर से एक नया वीडियो किया है पोस्ट।
अद्यतन - Apr 21, 2024 6:28 pm

हार्दिक पांड्या जब से MI टीम के कप्तान बने हैं, तभी से वो फैन्स के निशाने पर हैं। मैदान से लेकर सोशल मीडिया की दुनिया में पांड्या को जमकर ट्रोल किया जाता है, ये हर दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अब टीम के सोशल मीडिया पर कप्तान का एक वीडियो शेयर किया गया है, जो फिर से फैन्स को पसंद नहीं आया है।
वानखेड़े में फैन्स ने हार्दिक पांड्या के होश उड़ा दिए थे
जी हां, इस साल जब MI टीम ने अपना पहला मैच घरेलू मैदान यानी की वानखेड़े में खेला था, तब फैन्स ने हार्दिक पांड्या का बुरा हाल कर दिया था। जैसे ही हार्दिक टॉस के लिए मैदान में उतरे थे, वैसे ही फैन्स ने उन्हें बू करना शुरू कर दिया था और उनको जमकर गालियां पड़ी थी। जिसके बाद वो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही वायरल हुए थे।
बल्ला पकड़े या कैमरा, हार्दिक पांड्या को गालियां देने लगते हैं फैन्स
*MI टीम ने कप्तान हार्दिक का जयपुर से एक नया वीडियो किया है पोस्ट।
*वीडियो में हार्दिक कैमरा लेकर साथियों की तस्वीरें लेने में लगे हुए हैं
*लेकिन इस दौरान फैन्स ने कमेंट बॉक्स में किया हार्दिक को जमकर ट्रोल।
*पांड्या को लेकर एक फैन ने लिखा- ये तस्वीर लेने का काम ही सही से कर सकता है।
हार्दिक पांड्या अब इस वीडियो को लेकर हुए ट्रोल
MI और RR टीम के स्टार खिलाड़ी साथ में
किसने बनाए हैं MI टीम के लिए सबसे ज्यादा रन?
वहीं IPL 2024 में MI टीम का वो दमदार प्रदर्शन नहीं दिखा है, तो दूसरी ओर अभी तक हुए मैचों में स्टार खिलाड़ियों से लबरेज टीम के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। जहां हिटमैन ने अभी तक खेले गए 7 मैचों में 297 रन बना लिए हैं, साथ इस दौरान रोहित ने चेन्नई के खिलाफ शतक भी ठोका था लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। ऐसे में मुंबई का सामना अब जयपुर में RR टीम से होगा, जिसमें सभी की नजर रोहित की बल्लेबाजी पर होगी।