मिलिए ‘कप्तान’ हार्दिक पांड्या से, जो नेट्स में बनते हैं हीरो लेकिन मैच में साबित हो जाते हैं जीरो
MI टीम ने सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - Apr 21, 2024 1:25 pm

MI टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या पर कप्तानी का दबाव साफ नजर आ रहा है, जहां ये खिलाड़ी इस दबाव के कारण ना तो बल्लेबाजी सही से कर पा रहा है और ना ही गेंदबाजी। ऐसे में हार्दिक टीम के लिए सिर दर्द बनते जा रहे हैं, लेकिन नेट्स में कप्तान अपना पूरा का पूरा जलवा दिखाते हुए नजर आते हैं।
एक नजर हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन पर भी डाल लेते हैं
एक बात तो साफ हो चुकी है कि, हार्दिक पांड्या को बतौर MI टीम का कप्तान कोई भी पसंद नहीं कर रहा है। तो दूसरी ओर बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने अभी तक 7 मैचों में सिर्फ 141 रन बनाए हैं और हर बार बड़ा शॉट मारने के चक्कर में पांड्या अपना विकेट गिफ्ट में देकर चले जाते हैं। वहीं गेंदबाजी में अभी तक उनको सिर्फ 4 विकेट ही मिल पाए हैं 7 मैचों में पांड्या ने गेंदबाजी भी काफी कम की है जिसे लेकर काफी ज्यादा सवाल भी खड़े हुए थे।
हार्दिक पांड्या का बल्ला सिर्फ नेट्स में ही चलता है
*MI टीम ने सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो किया शेयर।
*वीडियो में टीम के कप्तान हार्दिक नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए दिखे।
*इस दौरान पांड्या ने मारा था एक लंबा छक्का, पीछे मौजूद थे टीम के कोच भी।
*लेकिन हार्दिक मैच में ऐसे छक्के मारने में रहे हैं फेल, नहीं दिखा पा रहे हैं अपना जोर।
जयपुर से हार्दिक पांड्या का ये वीडियो आया है सामने
जब एक-दूसरे से मिले RR और MI टीम के खिलाड़ी
जल्द होगा टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
दूसरी ओर पांड्या को जल्द से जल्द अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा, जिसका कारण है टी20 वर्ल्ड कप। इसी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के आखिरी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया फाइनल की जाएगी। ऐसे में पांड्या को गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाना होगा, वरना उनके लिए आगे के लिए मुश्किल हो जाएगी।