IPL 2024: टी. नटराजन को लेकर हेमंग बदानी ने खोली बड़ी पोल, बेहतरीन तेज गेंदबाज के बारे में यह बात शायद आपको भी पता नहीं होगी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: टी. नटराजन को लेकर हेमंग बदानी ने खोली बड़ी पोल, बेहतरीन तेज गेंदबाज के बारे में यह बात शायद आपको भी पता नहीं होगी

भारत के पूर्व खिलाड़ी और सनराइजर्स हैदराबाद के कोच हेमंग बदानी ने टी नटराजन की जमकर प्रशंसा की है।

T Natrajan (Photo Source: Twitter)
T Natrajan (Photo Source: Twitter)

20 अप्रैल को आईपीएल 2024 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शानदार मैच खेला गया था। इस मैच में सभी गेंदबाजों ने काफी रन दिए। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बेहतरीन तेज गेंदबाज टी नटराजन ने चार ओवर में 19 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।

बता दें, इस मैच में कुल 465 रन बने थे और इसमें से नटराजन ने सिर्फ 19 रन दिए। भारत के पूर्व खिलाड़ी और सनराइजर्स हैदराबाद के कोच हेमंग बदानी ने टी नटराजन की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा तेज गेंदबाज ने काफी कड़ी मेहनत की है और उसी की वजह से वो आज इस जगह पर है।

हेमंग बदानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘और हां इस चीज के बारे में किसी ने बात नहीं की। उन्होंने भी कुछ नहीं बोला। कुछ लोग उनके जैसे ही होते हैं और मैं नटराजन के लिए काफी खुश हूं। जब कोई उनसे बात करता है तब पता चलता है कि उन्होंने काफी चीज़ें झेली है और वो इस समय काफी अच्छी स्थिति में है। वो सच में कई लोगों के आदर्श हैं।’

यह रहा हेमंग बदानी का ट्वीट:

बता दें, टी नटराजन काफी साधारण परिवार से हैं और उनके पिता एक साड़ी निर्माण इकाई में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते थे और मां सड़क किनारे Snacks बेचती थी। उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के लिए काफी कुछ झेला है। नटराजन अपने स्कूल के दिनों में नोटबुक और पेंसिल भी नहीं खरीद पाए थे।

हालांकि बेहतरीन तेज गेंदबाज ने टेनिस गेंद क्रिकेट से अपने क्रिकेटिंग सफर की शुरुआत की थी और उनके मैटर जयप्रकाश ने उनकी काबिलियत को समझा। जयप्रकाश ने ही नटराजन को TNCA के चौथे डिवीजन पर एंट्री दिलाई। नटराजन भारतीय टीम की ओर से भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से भी काफी अच्छी गेंदबाजी की है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?