मई 1 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - मई 1, 2024 4:43 अपराह्न

1. ‘उनमें से कोई भी अपने वर्ल्डकप सेलेक्शन को सेलेब्रेट नहीं कर सका’ MI की LSG के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस जारी IPL 2024 में चैंपियन टीम की तरह परफाॅर्म नहीं कर रही है। बता दें कि कल 30 अप्रैल को उसका सामना 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ। इस मैच में MI को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। (पढ़ें पूरी खबर)
2. IPL 2024: SRH vs RR: तीन जबरदस्त भिड़ंत जो मैच 50 में देखने को मिल सकती है
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला 2 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक आईपीएल 2024 में 9 मैच खेले हैं जिसमें से 8 में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि एक में टीम ने हार झेली है। (पढ़ें पूरी खबर)
3. SRH vs RR: Weather & पिच रिपोर्ट और हैदराबाद स्टेडियम का स्टैट्स, IPL 2024 के मैच-50 के लिए
IPL 2024 का 50वां मुकाबला 2 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैदान पर SRH ने अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें 35 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच से पहले हम बात करेंगे कि मुकाबले के दौरान हैदराबाद की पिच कैसी रहेगी, वहां का मौसम कैसा रहेगा। (पढ़ें पूरी खबर)
4. IPL 2024: IPL 2024: गरीबी में आटा गीला… पहले मिली हार, अब हार्दिक समेत पूरी MI टीम पर BCCI ने ठोका जुर्माना
मुंबई इंडियंस की टीम और उनके कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए IPL 2024 का ये सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। MI ने अपना पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था, जहां उन्हें चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा टीम पर एक और झटका लगा है। कप्तान हार्दिक पांड्या समेत पूरी टीम पर बीसीसीआई ने मोटा जुर्माना ठोका है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. IPL 2024: जाने कब तक फिट होंगे Mayank Yadav? कप्तान KL Rahul ने दिया बड़ा अपडेट
IPL 2024 में कल 30 अप्रैल को 48वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। बता दें कि इस मैच में इंजरी के बाद तेज गेंदबाज मयंक यादव वापसी करने में सफल रहे थे। हालांकि, एक बार फिर दर्द के कारण वह अपने कोटे की पूरी गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
6. IPL 2024 के टॉप 5 खिलाड़ी जिनकी T20 World Cup टीम में जगह थी पक्की, पर Squad में नहीं आया नाम!
ICC T20 World Cup 2024: बीसीसीआई ने आखिरकार जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चयन को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम चुनी है, जिसमें कुछ वापसी करने वाले खिलाड़ियों ने सभी को चौंका दिया है, वहीं कुछ नए सितारों को भी मौका दिया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
7. Mumbai Indians Qualification Scenario: मुंबई इंडियंस अभी भी कैसे आईपीएल 2024 प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई?
Mumbai Indians Qualification Scenario: आईपीएल 2024 के 48वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 4 विकेट से हराया। इस मैच के बाद आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में बड़े बदलाव देखने को मिले थे। LSG की टीम मुंबई इंडियंस पर जीत हासिल कर पांचवें से सीधा तीसरे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में हार के साथ अब भी 9वें स्थान पर है। (पढ़ें पूरी खबर)
8. नेहल वढेरा मुंबई और भारत के लिए कई वर्षों तक खेलेंगे: हार्दिक पांड्या
भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टीम के युवा खिलाड़ी नेहल वढेरा को लेकर बड़ा बयान दिया है। पांड्या का कहना है कि वे मुंबई और भारत के लिए कई वर्षों तक खेल सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
9. IPL 2024: ‘गलत अफवाह फैलाना बंद करें’: पार्थिव पटेल ने आलोचक को लगाई जमकर फटकार
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। टीम इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है। हाल ही में भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने एक ‘X’ यूजर को गलत अफवाह फैलाने के लिए जमकर फटकार लगाई है। (पढ़ें पूरी खबर)
10. IPL 2024: जडेजा और दुबे PBKS के खिलाफ मैच के लिए हैं पूरी तरह से तैयार, नेट्स में जड़े गगनचुंबी छक्के
आज यानी 1 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। हालांकि मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के धुआंधार बल्लेबाज शिवम दुबे और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया है। (पढ़ें पूरी खबर)