क्या विराट कोहली वर्ल्ड कप में ओपनिंग करने के लायक हैं? स्ट्राइक रेट पर उठे बवाल पर दिग्गज का आया बड़ा बयान

क्या विराट कोहली वर्ल्ड कप में ओपनिंग करने के लायक हैं? स्ट्राइक रेट पर उठे बवाल पर दिग्गज का आया बड़ा बयान

विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया।

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

मौजूदा आईपीएल में विराट कोहली के बल्ले से भले ही रन निकल रहे हैं, लेकिन उनके बल्लेबाजी को लेकर काफी आलोचना भी हो रही है। खासकर ओपनर के तौर पर उनके स्ट्राइक रेट को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वर्तमान में वह 148.09 की स्ट्राइक रेट से 542 रनों के साथ आईपीएल ऑरेंज कैप होल्डर हैं।

सिर्फ फैंस नहीं बल्कि अपने स्ट्राइक रेट को लेकर उन्हें टीम इंडिया के क्रिकेट एक्स्पर्ट्स और पूर्व खिलाड़ियों से तीखी टिप्पणी का सामना करना पड़ा है। इस लिस्ट में सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल है जिन्होंने कहा था- “यदि आपका स्ट्राइक रेट 118 है और आप ओपनिंग करते हैं, फिर 14वें या 15वें ओवर में आउट हो जाते हैं और तब भी आपका स्ट्राइक रेट 118 है, यदि आप इसके लिए तालियां चाहते हैं, तो यह थोड़ा अजीब है। टी20 लीग में अन्य सलामी बल्लेबाजों के साथ कोहली के स्ट्राइक रेट की तुलना करने पर यह स्पष्ट है कि उनमें सुधार की गुंजाइश है।”

क्या विराट कोहली वर्ल्ड कप में ओपनिंग करने के लायक हैं?

कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत के लाइनअप पर विचार करते समय यह बहस और तेज हो गई है।

सवाल यह है कि क्या कोहली को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आना चाहिए, या उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहिए? क्योंकि पावरप्ले चरण महत्वपूर्ण है और उसमें तेज गति से रन बनाने की जरूरत है, कुछ लोगों का तर्क है कि यशस्वी जयसवाल जैसा खिलाड़ी ही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए बेहतर उपयुक्त हो सकता है।

इसपर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन ने विराट कोहली के समर्थन में अपना बयान दिया है। आइए पढ़ें उन्होंने क्या कहा-

“उनका स्ट्राइक रेट सही दिशा में चल रहा है, ध्यान से देखें तो वह धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पिछले चार वर्षों में उनके आईपीएल के स्ट्राइक रेट को देखें तो वह 120 के आसपास से 130 और फिर 140 और 150 तक जा चुका है। तो मेरे लिए 150 का स्ट्राइक रेट एक तरह से काफी अच्छा है। हर कोई जानना चाह रहा है कि कोहली किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे- क्या वह नंबर 3 पर खेलेंगे या फिर ओपनिंग करेंगे? आप बस वह छह ओवर देख रहे हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोहली उन पहले छह ओवरों में खेलते हैं या नहीं। आप बस जानते हैं कि उनके क्रीज पर आते ही आतिशबाजी होने वाली है।”

close whatsapp