IPL 2024: CSK को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करारी शिकस्त देने के बाद RCB ने 2024 सीजन के प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराया।
अद्यतन - मई 19, 2024 12:47 पूर्वाह्न

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराया। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। आरसीबी की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेली। फाफ डु प्लेसिस के अलावा अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 29 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रनों का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच पहला विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई।
यही नहीं रजत पाटीदार ने 41 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि कैमरून ग्रीन ने 17 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 38* रनों का योगदान दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 14 रन बनाए जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 16 रनों की आक्रामक पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से Shardul Thakur ने चार ओवर में 61 रन देकर दो विकेट झटके। यही नहीं तुषार देशपांडे और मिचेल सैंटनर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 से हुए बाहर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 191 रन ही बना पाई। टीम की ओर से रचिन रवींद्र ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 37 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। रचिन रवींद्र के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 33 रनों का योगदान दिया जबकि रवींद्र जडेजा ने 42* रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि जडेजा अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 25 रनों का योगदान दिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से यश दयाल ने चार ओवर में 42 रन देकर दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और लॉकी फर्ग्यूसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। आरसीबी इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई होने वाली चौथी टीम है।
Crowd Chanting RCB RCB Kohli Kohli
Congratulations RCB & Virat Kohli, So RCB can be in playoffs. Well played MS Dhoni Thala & Jadeja.
King Kohli qualified for playoffs#RCBvsCSK #Virat #MSDhoni #Kohli #ViratKohli𓃵 #ViratKohli #KingKohli#Fixer #Umpire #MSDians #chup #mahi pic.twitter.com/sE8rhDB51V
— who’s Right?? (@AnantAg16023915) May 18, 2024
Believe in #Rcb Believe in Red #RcbvsCsk #CskvsRcb #Dhoni #Virat #thala pic.twitter.com/Oo63BBov8z
— TIMES18 (@TIMES18News) May 18, 2024
Congratulations RCB..🤝🔥 6 out of 6..✅ What a Comeback in this Season..🙏 These people deserve a cup this time for sure..🤝🔥#rcb #Bengaluru #Congratulationsrcb#viratkohli pic.twitter.com/5DSHWeUKGw
— Choudhary Kishan (@Choudha32233765) May 18, 2024
#RCBvsCSK
😭❤️ pic.twitter.com/wizTcmxgRt— Harshit Pandey (@Harshhitpandey_) May 18, 2024
WE ARE INTO PLAYOFFS 🔥🔥🔥
Congratulations RCB…..
FROM IMPOSSIBLE TO POSSIBLE 🥵🥵
Bye bye Chennai Super Kings 👋#RCBvsCSK #Bengaluru #Msdhoni #ViratKohli pic.twitter.com/KXDpoesAVq
— 𝐋 𝐔 𝐂 𝐈 𝐅 𝐄 𝐑🦁 (@Akh25456) May 18, 2024
Congratulations RCB on winning their final match of the season and securing their place in the playoffs, what a great comeback by them.#CSK also played and fought really hard, this was the best match of this season.#MSDhoni #ViratKohli #CSKvsRCB #RCBvsCSK #Bengaluru #IPL2024 pic.twitter.com/peCiV6TRhR
— ध्रुव राठी (@dhruvrahtee) May 18, 2024
RCB into playoffs.. Congratulations RCB.. ❤#RCBvsCSK #Bengaluru #ipl #king pic.twitter.com/sQo5llP9jn
— Adv Dushyant Kumar (@dkuma9889) May 18, 2024