जब सुनील नारायण ने डरते हुए गौतम गंभीर से पूछा- क्या मैं IPL में अपनी गर्लफ्रेंड को भी ला सकता हूं? - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब सुनील नारायण ने डरते हुए गौतम गंभीर से पूछा- क्या मैं IPL में अपनी गर्लफ्रेंड को भी ला सकता हूं?

सुनील नारायण इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है।

Sunil Narine and Gautam Gambhir. (Photo Source: Getty Images)
Sunil Narine and Gautam Gambhir. (Photo Source: Getty Images)

गौतम गंभीर ने हाल ही में सुनील नारायण को लेकर बड़ा खुलासा किया है। गौतम गंभीर ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग 2012 में सुनील नारायण ने उनसे एक अजीब सी मांग की थी। सुनील नारायण ने उस समय के कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर से पूछा था कि क्या वो अपनी गर्लफ्रेंड को मैच दिखाने के लिए स्टेडियम ला सकते हैं या नहीं।

बता दें, सुनील नारायण इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। सुनील नारायण पिछले काफी सीजन से कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे हैं और उनका प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। आईपीएल 2012 में गौतम गंभीर ने ही कोलकाता टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि सुनील नारायण 2012 सीजन में काफी शांत रहते थे और उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता था। हालांकि KKR के पहले अभ्यास सत्र के दौरान उन्होंने गौतम गंभीर से अपनी गर्लफ्रेंड को मैच दिखाने की अपील की।

गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा को बताया कि, ‘मैं और सुनील नारायण दोनों एक ही तरीके के इंसान हैं। मुझे आज भी याद है जब सुनील आईपीएल 2012 में पहली बार आए थे। हम लोग जयपुर में थे और सभी खिलाड़ी अभ्यास के लिए जा रहे थे। मैंने उनसे लंच के लिए आने को कहा। वो काफी शांत व्यक्ति थे और उन्होंने लंच के दौरान एक शब्द भी नहीं कहा। सुनील नारायण ने पहला सवाल पूछा था कि क्या मैं आईपीएल में अपनी गर्लफ्रेंड को ला सकता हूं?’

सुनील नारायण मेरे भाई जैसे हैं: गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि, ‘पहले सीजन में नारायण काफी शांत थे लेकिन अब हम सब चीजों को लेकर बात करते हैं। वो मेरे भाई जैसे हैं और मैं उन्हें दोस्त ऐसा नहीं देखता हूं और ना ही टीम के साथी जैसा। अगर हम दोनों को एक दूसरे की जरूरत होती है तो हम कॉल करके एक दूसरे को बुला लेते हैं। हम दोनों ज्यादा इमोशन नहीं दिखाते हैं और अपना काम करके वापस आ जाते हैं।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी सुनील नारायण ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वो इस सीजन में मोस्ट वैल्युएबल खिलाड़ी थे। गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी सुनील नारायण ने कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। तमाम लोगों ने उनके इस प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?