इंटरनेशनल क्रिकेट में Rohit Sharma ने पूरे किए 17 साल, आईसीसी ने शेयर की स्पेशल वीडियो
आयरलैंड के खिलाफ किया था रोहित ने डेब्यू
अद्यतन - Jun 23, 2024 2:17 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज 23 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 साल पूरे कर लिए हैं। गौरतलब है कि आज के ही दिन रोहित ने साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था।
रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए सबसे पहले वनडे क्रिकेट खेला और उसके बाद टी20 व टेस्ट। तो वहीं रोहित शर्मा के करियर के इस खास मौके पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक वीडियो भी शेयर की है, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में आईसीसी ने रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर के कुछ बेहतरीन शाॅट्स को दिखाया गया है।
देखें आईसीसी द्वारा शेयर की गई ये वीडियो
17 YEARS OF THE GREATEST SIX HITTER IN INTERNATIONAL CRICKET.
– Rohit Gurunath Sharma 🥶 pic.twitter.com/DmzL00obE5
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 23, 2024
दूसरी ओर, आपको रोहित शर्मा के बारे में बताएं तो वे इस समय जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने सुपर 8 में जगह बना ली है, और सेमीफाइनल में भी पहुंचने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
हालांकि, बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। रोहित ने खेले गए पांच मैचों में सिर्फ 99 रन ही बनाए हैं। तो वहीं अब वह 24 जून को टीम इंडिया के आखिरी सुपर 8 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। साथ ही आपको बता दें कि रोहित टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे ज्यादा (195) छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं।
रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर पर एक नजर
तो वहीं आपको रोहित के क्रिकेट करियर के बारे में बताएं तो 17 साल के अपने क्रिकेट करियर में रोहित ने टीम इंडिया के लिए 59 टेस्ट, 262 वनडे और 156 टी20 मैच खेले हैं। रोहित के नाम टेस्ट में 4138, वनडे में 10709 और टी20 क्रिकेट में 4073 रन दर्ज हैं।