Women Asia Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मिल UAE की खिलाड़ी हुई उत्साहित, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

Women Asia Cup 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम से मिल UAE की खिलाड़ी हुई उत्साहित, आप भी देखें वीडियो

21 जुलाई को भारत ने UAE को 78 रनों से हराया।

India Women Team (Pic Source-X)
India Women Team (Pic Source-X)

इस समय श्रीलंका में महिला एशिया कप 2024 खेला जा रहा है। 21 जुलाई को भारत ने UAE को 78 रनों से हराया। हालांकि मैच के खत्म होने के बाद भारतीय महिला टीम को UAE की खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया।

बीसीसीआई महिला ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों देशों की खिलाड़ी आपस में बात कर रही है। भारतीय महिला टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर, अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा और बेहतरीन खिलाड़ी Jemimah Rodrigues को UAE की युवा खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा रहा है और उन्होंने उनको कई महत्वपूर्ण सलाह भी दी।

UAE की खिलाड़ियों को भी भारतीय महिला टीम से मिलकर काफी अच्छा लगा और दोनों ही देश की खिलाड़ियों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाई। बीसीसीआई वुमेन ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘एक शानदार मुलाकात और मोमेंट भारतीय महिला टीम ने UAE की खिलाड़ियों से की मुलाकात।’

यह रही वीडियो:

महिला एशिया कप 2024 की बात की जाए तो भारतीय टीम ने अभी तक अपने दोनों ही मैच जीते हैं। उनका प्रदर्शन अभी तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। भारतीय महिला टीम ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 19 जुलाई को हराया था जिसमें दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट झटके थे।

इसके बाद UAE के खिलाफ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए जिसके जवाब में टीम 123 रन ही बना पाई। भारत को अब अपना अगला मैच आज यानी 23 जुलाई को नेपाल के खिलाफ खेलना है। ग्रुप A की अंक तालिका में भारतीय महिला क्रिकेट टीम टॉप पर है। टीम ने अभी तक तीनों ही डिपार्टमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अगर भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेती है तो वो उसे भी अपने नाम जरुर करना चाहेगी। फिलहाल हरमनप्रीत कौर अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?