मीडिया को देख Jay Shah का बदला अंदाज, तस्वीर क्लिक कराने से पहले बोली मजेदार बात
अवॉर्ड शो से BCCI सचिव Jay Shah का एक वीडियो आया है सामने।
अद्यतन - Aug 23, 2024 7:13 pm

जिस तरह टीम इंडिया के खिलाड़ी खबरों में बने रहते हैं, उसी तरह BCCI सचिव Jay Shah भी आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस बीच अब जय शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां इस वीडियो में मीडिया के लोगों ने उनको तस्वीर क्लिक कराने के लिए अपील की थी और उसपर जय शाह ने बड़ा ही फनी जवाब दिया था।
Jay Shah से जुड़ी रिपोर्ट पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे
जी हां, Jay Shah से जुड़ी एक बात हम आज आपको बताने वाले हैं, जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। कुछ रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए, तो जय शाह BCCI सचिव के होने के बाद भी इस पद के लिए किसी भी तरह की कोई Salary नहीं लेते हैं। साथ ही वो BCCI में एंट्री लेने से पहले एक एक बिजनेसमैन थे, वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 125-150 करोड़ रुपए है।
जब मीडिया को दिया Jay Shah ने काफी फनी जवाब
*एक अवॉर्ड शो से BCCI सचिव Jay Shah का एक वीडियो आया है सामने।
*जहां मीडिया के लोगों ने जय शाह को तस्वीर क्लिक कराने के लिए बुलाया था।
*इस पर शाह ने दिया मजेदार बयान और कहा- अरे यार मैं फोटो वाला आदमी नहीं हूं।
*वहीं जय शाह का ये जवाब फैन्स को भी आ रहा है काफी ज्यादा ही पसंद।
Jay Shah ने इस वीडियो में दिया मीडिया को जवाब
Jay Shah at the CEAT awards. ⭐pic.twitter.com/o8Kkey7CnB
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 22, 2024
हाल ही में विराट कोहली को लेकर शेयर किया था खास पोस्ट
जय शाह का एक वीडियो हुआ था काफी वायरल
टीम इंडिया ने जब साउथ अफ्रीका को मात देकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था, उसके बाद जय शाह का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से कई महीनों पहले जय शाह ने टीम इंडिया के खिलाड़ी के सामने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हम रोहित शर्मा की कप्तानी में बारबाडोस के मैदान पर तिरंगा गाड़ेंगे। वहीं उसके बाद हुआ भी कुछ ऐसा ही, जहां 29 जून को उसी मैदान पर जय शाह के साथ रोहित ने भारत का झंडा गाड़ा था और फिर उनका ये बयान भी फिर से वायरल हो गया था।