धनश्री नहीं युजवेंद्र चहल की खुद की टीम ने तोड़ दिया उनका दिल
आज यानी 21 मई को डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
अद्यतन - May 21, 2023 9:34 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की प्लेऑफ की दौड़ से राजस्थान रॉयल्स अब पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। आज यानी 21 मई को डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। जैसे ही यह मैच खत्म हुआ वैसे ही राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की पूरी उम्मीदें भी खत्म हो गई।
अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और अब या तो मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम होगी या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर। राजस्थान रॉयल्स के तमाम खिलाड़ी इस बात से बहुत ही दुखी है कि वो 2023 सीजन के प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे।
बता दें, 2022 सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। यही नहीं उन्होंने फाइनल में भी अपनी जगह बनाई थी। हालांकि टीम को फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। तमाम फैंस और खुद टीम को यह उम्मीद थी कि सीजन के प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स क्वालीफाई कर जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में उन्होंने ऐसा दिखाया है कि प्लेऑफ में नहीं पहुंचने की वजह से उनका दिल पूरी तरह से टूट चुका है। उन्होंने एक तस्वीर स्टोरी में साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि वो इस बात से काफी दुखी हैं।

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में RCB और GT के बीच मुकाबला खेला जा रहा है
बता दें, अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीत जाते हैं तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। हालांकि अगर बैंगलोर टीम इस मैच में हार गई तो मुंबई इंडियंस इस सीजन की चौथी टीम होगी जिन्होंने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया हो।
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स अपने इस सीजन के प्रदर्शन को पूरी तरह से भुलाना चाहेंगे और अगले सीजन में धमाकेदार वापसी करने को देखेंगे। उन्होंने इस सीजन के 14 मुकाबलों में 7 में जीत दर्ज की थी जबकि 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।