Duleep Trophy 2024: इंडिया D के खिलाफ बहुमूल्य पारी खेलने पर बाबा इंद्रजीत की रविचंद्रन अश्विन ने की जमकर प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy 2024: इंडिया D के खिलाफ बहुमूल्य पारी खेलने पर बाबा इंद्रजीत की रविचंद्रन अश्विन ने की जमकर प्रशंसा

बाबा इंद्रजीत ने इंडिया C की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इंडिया D के खिलाफ 149 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 72 रनों की शानदार पारी खेली।

Ravi Ashwin and Baba Indrajith (Pic Source-X)
Ravi Ashwin and Baba Indrajith (Pic Source-X)

दलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत हो चुकी है और बाबा इंद्रजीत ने इंडिया C की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इंडिया D के खिलाफ 72 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 149 गेंदों में 9 चौक लगाए। वो इंडिया C की ओर से एकमात्र खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंडिया D के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया।

इस मैच में खेल के पहले दिन इंडिया D ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 86 रनों का योगदान दिया। जवाब में बाबा इंद्रजीत के 72 रनों की वजह से इंडिया C ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए।

इस बीच रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बाबा इंद्रजीत के इस पारी की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर ट्वीट किया कि, ‘बहुत अच्छे बाबा इंद्रजीत। आपने आज बेहतरीन पारी खेली। टॉप क्वालिटी खिलाड़ी और व्यक्तिगत रूप में भी बेहतरीन, अच्छी चीज होगी आप बस टिके रहे #DuleepTrophy।’

यह रहा रविचंद्रन अश्विन का ट्वीट:

बता दें कि, इंडिया C का स्कोर एक समय 43 रन पर 4 विकेट था। हालांकि, इसके बाद बाबा इंद्रजीत ने अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी खेली और उन्हें चार रन की बढ़त भी दिलाई। बाबा इंद्रजीत ने अभी तक 75 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 53.85 के औसत से 5278 रन बनाए हैं, जिसमें 27 अर्धशतक और 16 शतक शामिल है।

खेल के दूसरे दिन इंडिया D ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की है और वो इंडिया C टीम को बड़ा लक्ष्य जरूर देना चाहेंगे। इंडिया D की ओर से दूसरी पारी में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 44 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अब बाबा इंद्रजीत दूसरी पारी में भी अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?