जैसे ही टेस्ट टीम में आया नाम, Ravindra Jadeja ने शुरू कर दिया अपना काम
NCA में Ravindra Jadeja ने शुरू की टेस्ट सीरीज की तैयारी।
अद्यतन - Sep 9, 2024 3:50 pm

ऑलराउंडर Ravindra Jadeja टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं, मैदान पर उनकी तेजी देखने लायक होती है। जिसके लिए जडेजा दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, ऐसा ही कुछ वो इन दिनों भी कर रहे हैं। जहां ऑलराउंडर की ये तैयारी खास जगह चल रही है, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो ये खिलाड़ी अपने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ में लगातार शेयर कर रहा है इन दिनों।
टेस्ट टीम में आया Ravindra Jadeja का नाम
Ravindra Jadeja ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है, वहीं अब लंबे इंतजार के बाद वो 19 सितम्बर से टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। जहां बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए भारतीय टीम काम ऐलान हो गया है, जिसमें सर जडेजा का नाम शामिल है। इसी के साथ ही इस टीम में उनके साथी गेंदबाज आर अश्विन भी चुने गए हैं।
Ravindra Jadeja ने शुरू कर दी है कड़ी तैयारी
*NCA में Ravindra Jadeja ने शुरू की टेस्ट सीरीज की तैयारी।
*जहां इंस्टाग्राम पर जडेजा ने अपने कुछ नए वीडियो शेयर किए हैं।
*जिसमें ये ऑलराउंडर खिलाड़ी मैदान पर दौड़ लगाते हुए नजर आया।
*कैप्शन में लिखा- आज रनिंग सेशन को एंजॉय किया, फिट हो रहा हूं।
कुछ ऐसे कर रहे हैं Ravindra Jadeja टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी
इससे पहले भी एक पोस्ट शेयर किया था इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने
टी20 इंटरनेशनल से ले चुके हैं संन्यास
दूसरी ओर जैसे ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था, वैसे ही विराट और रोहित के अलावा जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। साथ ही इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में जडेजा का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था, जहां ये खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों से अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया था और फैन्स भी जडेजा के संन्यास लेने से ज्यादा हैरान नहीं हुए थे। लेकिन फैन्स सबसे ज्यादा दुखी विराट और रोहित के लिए थे, लेकिन दोनों ने शायद संन्यास लेने का फैसला पहले ही कर लिया था।