कमबैक के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं Mohammed Shami, ये रील देखनी तो बनती है बॉस - क्रिकट्रैकर हिंदी

कमबैक के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं Mohammed Shami, ये रील देखनी तो बनती है बॉस

इंस्टाग्राम पर Mohammed Shami ने अपनी नई रील वीडियो शेयर की है।

Mohammed Shami  (Image Credit- Instagram)
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया से बाहर हुए Mohammed Shami को काफी समय हो गया है, दूसरी ओर ये खिलाड़ी 22 गज पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हैं, जहां आए दिन वो NCA से अपनी रील वीडियो शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी शमी ने किया है, तेज गेंदबाज इसी नए वीडियो में गजब के जोश में नजर आ रहा है।

Mohammed Shami हो गए थे गुस्सा

हाल ही में खबर आई थी कि Mohammed Shami के घुटने में सूजन आ गई है, ऐसे में वो बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए जरिए टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाएंगे। इन सभी खबरों को देख शमी गुस्सा हो गए थे और उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर सफाई दी थी। शमी ने लिखा था कि-ये अफवाह क्यों फैलाई जा रही है, मैं वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। ना ही BCCI ने बोला और ना ही मैंने बोला है कि मैं BGT से बाहर हो गया हूं। आगे शमी ने लिखा था कि- लोग ऐसी खबरों पर ध्यान ना दे, बिना बयान के ऐसी झूठी खबरें ना फैलाएं।

Mohammed Shami की मेहनत देख फैन्स हुए हैरान

*इंस्टाग्राम पर Mohammed Shami ने अपनी नई रील वीडियो शेयर की है।
*जहां इस वीडियो में पूरे जोश के साथ शमी NCA में वर्कआउट करते हुए दिख रहे हैं ।
*शमी के घुटने में नहीं नजर आई सूजन, कैप्शन में लिखा- Sweat today, smile tomorrow।
*साथ ही रील पर फैन्स ने कमेंट कर लिखा- शमी की इस बार धमाकेदार वापसी होने वाली है

Mohammed Shami ने ये वीडियो शेयर किया है NCA से

तेज गेंदबाज की ये रील वीडियो हुई थी काफी वायरल

ऑस्ट्रेलिया में अहम कड़ी साबित होंगे शमी

वहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया कुल 5 टेस्ट मैच खेलेगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, ऐसे में उस सीरीज में शमी टीम के लिए सबसे अहम कड़ी साबित होंगे। जिसका कारण है इस खिलाड़ी का अनुभव, जो वहां की पिच पर काफी काम आने वाला है। आपको बता दे कि शमी ने पहले से अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया है और उसका नतीजा वर्ल्ड कप 2023 में देखने को मिला था।

close whatsapp