हॉन्ग कोंग 6s ने अपने शेड्यूल का किया ऐलान, भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा ओपनिंग मुकाबला - क्रिकट्रैकर हिंदी

हॉन्ग कोंग 6s ने अपने शेड्यूल का किया ऐलान, भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा ओपनिंग मुकाबला

हॉन्ग कोंग टूर्नामेंट की शुरुआत 1 नवंबर से होगी और यह कुल 12 टीमों के बीच खेला जाएगा।

Hong Kong 6s (Pic Source-X)
Hong Kong 6s (Pic Source-X)

हॉन्ग कोंग 6s टूर्नामेंट की शुरुआत एक बार फिर से होने जा रही है। बता दें कि, इस शानदार टूर्नामेंट का आखिरी संस्करण 2017 में खेला गया था। इस टूर्नामेंट की हमेशा से ही जमकर प्रशंसा की गई है जिसमें कई देशों को एक दूसरे के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा गया है।

अब लगभग 7 साल के बाद यह टूर्नामेंट एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। हॉन्ग कोंग 6s के आगामी सीजन का पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। हॉन्ग कोंग 6s टूर्नामेंट की शुरुआत 1 नवंबर से होगी और यह कुल 12 टीमों के बीच खेला जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस शानदार टूर्नामेंट को एक बार फिर से शुरू करने का फैसला किया है।

यह टूर्नामेंट पहली बार 1992 में खेला गया था। भारत की बात की जाए तो उन्होंने इस टूर्नामेंट को सिर्फ एक बार 2005 में जीता है। हॉन्ग कोंग 6s टूर्नामेंट में दिग्गज खिलाड़ी जैसे सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी भाग ले चुके हैं। इंग्लैंड टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को पांच बार अपने नाम किया है। अब आगामी सीजन में भी सभी 12 टीमों को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

हॉन्ग कोंग 6s के आगामी सीजन में एसोसिएट देशों को भी भाग लेते हुए देखा जाएगा। आगामी सीजन में खेलने वाली टीम है इंडिया, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नेपाल, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ओमान, न्यूज़ीलैंड, हॉन्ग कोंग और UAE। इस टूर्नामेंट का नियम यही कहता है कि एक टीम के छह खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं।

यह रहा हॉन्ग कोंग सिक्सर्स के आगामी सीजन का शेड्यूल

 

जाने हॉन्ग कोंग 6s टूर्नामेंट के नियम के बारे में यहां

. 8 की जगह आगामी सीजन में 12 टीमों को भाग लेते हुए देखा जाए।

. यह फ्रेंचाइजी लीग टूर्नामेंट नहीं है।

. टीम सिर्फ 6 खिलाड़ियों के साथ ही फील्ड में आ सकती है

. विकेटकीपर के अलावा टीम का हर एक खिलाड़ी सिर्फ एक ही ओवर फेंक सकता है।

. इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच एक ओवर में छह गेंदों की जगह 8 गेंदों का होगा।

. एक टीम सिर्फ 5 ही ओवर फेंक सकती है।

. एक बल्लेबाज 31 रन बनाकर रिटायर हो सकता है। वो बल्लेबाजी करने आ सकता है अगर बाकी टीम के खिलाड़ी आउट हो जाते हैं या रिटायर हो जाते हैं तो।

. अगर 5 बल्लेबाज दिए गए पांच ओवर से पहले आउट हो गए तो पांचवा बल्लेबाज सिर्फ रनर के रूप में खेलता हुआ नजर आएगा और वो बल्लेबाजी नहीं कर पाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?