IND vs NZ Rohit Sharma

IND vs NZ: रोहित शर्मा की कप्तानी अब सवालों के घेरे में, ये 4 बातें बढ़ाएंगी हिटमैन की टेंशन

12 साल बाद अपने घर पर टेस्ट सीरीज हारा है भारत।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। न्यूजीलैंड ने पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट को 113 रनों से अपने नाम किया। टीम इंडिया ये टेस्ट मैच तीन दिन के अंदर ही हार गई। भारत ने 69 सालों में पहली बार न्यूजीलैंड के हाथों घर पर टेस्ट सीरीज सीरीज गंवाई है।

पुणे टेस्ट मैच हारने के बाद से एक बार फिर रोहित की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स उनके प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। अब रोहित की तुलना पूर्व कप्तान विराट कोहली से हो रही है, जो टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक थे। कोहली की कप्तानी में घर पर लगातार टीम इंडिया का दबदबा था।

रोहित का घर पर रिकॉर्ड

Gautam Gambhir, Rohit Sharma, Mitchell Santner & Rachin Ravindra (Photo Source: X)
Gautam Gambhir, Rohit Sharma, Mitchell Santner & Rachin Ravindra (Photo Source: X)

रोहित की अगुवाई में भारत ने घर पर 15 टेस्ट मैचों में से चार गंवाए हैं। वह सबसे अधिक घरेलू टेस्ट हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन और कपिल देव ने भी चार-चार टेस्ट हारे लेकिन दोनों ने 20-20 मैचों में कप्तानी की। ऐसे में रोहित का रिकॉर्ड थोड़ा सा डराने वाला है।

दूसरी ओर, कोहली ने भारत में 31 टेस्ट में बागडोर संभाली और उसमें से वो सिर्फ दो मैच हारे। न्यूजीलैंड से हारते ही भारत का लगातार 18 द्विपक्षीय घरेलू सीरीज जीतने का सिलिसिला भी समाप्त हो गया, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Page 1 / 4
Next

close whatsapp