बैक टू बैक शतक बनाने वाले Tilak Varma लौटे भारत, कोई स्पेशल लेने पहुंचा था उनको एयरपोर्ट
Tilak Varma ने हाल ही में एक रील वीडियो शेयर की है इंस्टाग्राम पर।
अद्यतन - Nov 19, 2024 12:23 pm

हाल ही में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है, जहां इस सीरीज में Tilak Varma और संजू सैमसन ने शानदार शतक जड़े थे और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। वहीं अब टीम इंडिया के खिलाड़ी भारत लौट आए हैं, ऐसे में बल्लेबाज तिलक ने एक खास रील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
शानदार रही Tilak Varma के लिए ये सीरीज
जी हां, साउथ अफ्रीका के खिलाफ जो टी20 सीरीज खेली गई थी, वो Tilak Varma के लिए शानदार रही। इस दौरान तिलक ने बैक टू बैक शतक लगाए। साथ ही 4 मैचों की टी20 सीरीज में तिलक ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे, ऐसे में उनको मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया और उसके बाद उनकी खुशी देखने लायक थी।
क्या स्वागत हुआ है Tilak Varma का एयरपोर्ट पर
*Tilak Varma ने हाल ही में एक रील वीडियो शेयर की है इंस्टाग्राम पर।
*जिसमें तिलक का एयरपोर्ट पर स्वागत करने पहुंचे थे उनके कुछ दोस्त।
*इस दौरान इन दोस्तों के साथ मौजूद था बल्लेबाज का Pet Dog भी।
*जिसे देख तिलक हुए काफी ज्यादा खुश, अब वीडियो हो रहा है वायरल।
Tilak Varma ने शेयर की ये रील वीडियो
मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के साथ तिलक
संजू के लिए भी यादगार रहेगी ये टी20 सीरीज
तिलक के अलावा संजू के लिए भी ये सीरीज यादगार रहेगी, जहां इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सीरीज में काफी उतार और चढ़ाव देखे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में संजू ने शतक लगाया था, लेकिन उनसे बाद वो दूसरा और तीसरे टी20 मैच में शून्य पर आउट हो गए। लेकिन चौथे टी20 मैच में सूंज ने फिर से शतक ठोक दिया, जिसे देख फैन्स हैरान और खुश भी हुए थे। वैसे इस साल संजू ने टी20 इंटरनेशनल में 3 शतक लगा दिए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है और अब देखना होगा की आगे उनका टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन कैसा रहता है। दूसरी ओर अगले साल भी वो IPL में राजस्थान टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।