RCB से अलग होने का बहुत गम है Mohammed Siraj को, तो टीम ने भी ‘DSP’ के प्रति जताया प्यार
Siraj ने RCB टीम के लिए शेयर की खास रील वीडियो।
अद्यतन - Nov 27, 2024 2:34 pm

IPL में कई सालों तक Mohammed Siraj ने RCB टीम के लिए गजब का प्रदर्शन किया, लेकिन अब इस टीम के साथ गेंदबाज का रिश्ता टूट गया है। जहां RCB टीम ने सिराज को मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा, जिसके बाद हर कोई हैरान था। वहीं अब रफ्तार के सौदागर ने RCB के लिए इमोशनल रील वीडियो शेयर की है और इस टीम ने भी एक रील पोस्ट की है।
Mohammed Siraj ने RCB टीम के लिए शेयर की अपनी भावना
Mohammed Siraj ने एक रील वीडियो शेयर की है, इस रील के जरिए उन्होंने RCB टीम के साथ अपना सफर दिखानी की कोशिश की है। रील में उन्होंने ना हमारा हुआ और ना तुम्हारा हुआ गाना लगाया है, साथ ही काफी लंबा कैप्शन लिखा है। सिराज ने लिखा कि- 7 साल RCB के साथ मेरे दिल के बहुत करीब हैं. जैसे ही मैं आरसीबी शर्ट में अपने समय को याद करता हूं तो मेरा दिल प्यार और भावना से भर जाता है। जिस दिन मैंने पहली बार आरसीबी की जर्सी पहनी थी, मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमारे बीच ऐसा बॉन्ड बनेगा। आगे उन्होंने लिखा कि-मेरे जरिए आरसीबी के रंग में फेंकी गई पहली गेंद से लेकर हर विकेट लेने तक खेला गया हर मैच, आपके साथ साझा किया गया हर पल सफर असाधारण से कम नहीं है। उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन इन सबके बीच एक चीज स्थिर रही है आपका अटूट सपोर्ट।
RCB टीम के लिए Mohammed Siraj का वायरल पोस्ट
Siraj के लिए इस टीम ने भी शेयर की एक रील वीडियो
*RCB टीम ने भी सिराज के लिए स्पेशल रील वीडियो शेयर की है इंस्टा पर।
*अच्छा चलता हूं गाने पर रील शेयर की है टीम ने इस तेज गेंदबाज की।
*रील के जरिए सिराज के शानदार पल शेयर किए हैं सात सालों के।
*कैप्शन में लिखा-भारी दिल के साथ आपको अलविदा कहते हैं हम।
एक नजर डालते हैं इस रील वीडियो पर भी
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
अब किस टीम से खेलता हुआ नजर आएगा ये खिलाड़ी?
वहीं IPL मेगा ऑक्शन में गुजरात टीम सिराज को खरीदने में सफल हुई है, जहां इस टीम ने गेंदबाज को 12 करोड़ से ज्यादा की रकम में अपने नाम किया है। वहीं GT टीम का हिस्सा रहे शमी अब आपको SRH से खेलते हुए नजर आने वाले हैं और उनको भी करोड़ की रकम में SRH टीम ने खरीदा है।