जल्द देखने को मिलेगा टी20 क्रिकेट का रोमांच, England टीम के खिलाड़ी भी पहुंच गए हैं भारत
England क्रिकेट टीम का एक नया वीडियो सामने आया है सोशल मीडिया पर।
अद्यतन - Jan 19, 2025 11:59 am

22 जनवरी से टीम इंडिया और England के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है, वहीं इस टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में इस सीरीज के लिए दोनों टीमों का उत्साह एक अलग लेवल है, इस बीच मेहमान टीम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है।
England के लिए आसान नहीं होगी टी20 सीरीज
टीम इंडिया और England के बीच कुल 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी, लेकिन मेहमान टीम के लिए ये सीरीज इतनी आसान नहीं होगी। जिसका कारण है भारतीय टीम का टी20 क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन, जहां साल 2024 में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के अलावा लगातार इस प्रारूप की सीरीज भी अपने नाम की थी।
आपने नहीं देखा क्या England टीम का ये वीडियो?
*England क्रिकेट टीम का एक नया वीडियो सामने आया है सोशल मीडिया पर।
*टी20 और वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी पहुंच गए हैं भारत।
*सोशल मीडिया पर इंग्लिश खिलाड़ियोंं का एयरपोर्ट से एक वीडियो आया है सामने।
*इस दौरान भारी सुरक्षा के बीच मेहमान टीम के खिलाड़ी निकले एयपोर्ट से बाहर।
एक नजर डालते हैं England टीम के इस वीडियो पर
The @englandcricket team has landed in 🇮🇳 pic.twitter.com/W0e9VLKmE6
— Danny Reuben (@dannyreuben) January 18, 2025
कप्तान SKY की ये तस्वीर आई थी सामने
अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे सभी मैच
दूसरी ओर टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होनी वाली दोनों सीरीज के सभी मैच अलग-अलग जगह खेले जाएंगे, जिसे लेकर फैन्स में भी गजब का उत्साह है। इसी कड़ी में दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 22 जनवरी को कोलकाता के मैदान पर होगा, फिर दूसरा टी20 मैच 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाना है। उसके बाद तीसरा टी20 मैच 28 जनवरी को राजकोट में होना है, वहीं चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में होगा और 5वां टी20 मैच 2 फरवरी को मुंबई में खेला जाना है। वहीं टी20 सीरीज के बाद फिर वनडे सीरीज की शुरूआत हो जाएगी और उसके लिए भी टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। जहां पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा और दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक में होगा। वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होना है। उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो जाएगा, जिसमें टीम इंडिया के मैच दुबई में होंगे।