23 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Jan 23, 2025 4:23 pm

1. IND vs ENG: अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी ने जीत लिया आकाश चोपड़ा का दिल, पूर्व खिलाड़ी ने युवा बल्लेबाज की तुलना रोहित शर्मा से की
अभिषेक शर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘अभिषेक शर्मा हम कर्मा पर भरोसा करते हैं, हम शर्मा पर भरोसा करते हैं। यह हम रोहित के लिए कहते थे। अभिषेक को लेकर अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दी होगा लेकिन उन्होंने ऐसा कर दिखाया है। मेरे हिसाब से यह महत्वपूर्ण पारी थी।’
2. Ranji Trophy: रोहित, यशस्वी, गिल, पंत समेत टीम इंडिया के सुपरस्टार्स रणजी ट्राॅफी में हुए फेल, देखें किसने कितना स्कोर बनाया
घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई के बीकेसी ग्राउंड पर 19 गेंदों पर महज 3 रन बनाकर आउट हुए। रोहित से पहले मुंबई बनाम जम्मू कश्मीर मैच में खेल रहे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी 4 बनाकर, पारी के तीसरे ओवर में आकिब नबी के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए।
जायसवाल के अलावा मुंबई की ओर से खेल रहे श्रेयस अय्यर जो हाल में ही पंजाब किंग्स के नए कप्तान नियुक्त हुए हैं, वो भी 11 रन बनाकर युधवीर सिंह के खिलाफ कैच आउट हो गए। इसके अलावा रणजी ट्राॅफी ग्रुप डी के राजकोट में जारी दिल्ली बनाम सौराष्ट्र मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सिर्फ 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। वहीं, शुभमन गिल भी कर्नाटक बनाम पंजाब मैच में सिर्फ 4 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए।
3. पाकिस्तान बाबर आजम के आत्मविश्वास को खराब कर रहा है: बासित अली
बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की और कहा कि, ‘पाकिस्तान बाबर के आत्मविश्वास को तब खराब कर रहा है जब वो अपनी लय वापस पाना चाहते हैं। पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में नहीं पहुंच पाया है और यही वजह है कि बाबर आजम को आराम देना चाहिए। अगर आप बाबर आजम को पाकिस्तान की प्लेइंग XI में शामिल करना चाहते हैं तो आपको वैसी पिच भी तैयार करनी चाहिए।
4. रोहित-रहाणे और अय्यर जैसे बड़े नाम हुए फेल तो शार्दुल ठाकुर ने खेली ‘लॉर्ड’ वाली पारी; ठोक दिया अर्धशतक
शार्दुल ठाकुर ने क्रीज पर आकर मुंबई की इज्जत बचाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने संकट के समय अर्धशतक बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की दिशा में योगदान दिया। शार्दुल ठाकुर ने 57 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर मुंबई को 120 रन तक पहुंचाया।
5. आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर पर KKR रिटेंशन को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया
हाल में श्रेयस अय्यर के बयान के बाद, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- श्रेयस अय्यर का बयान दिलचस्प है कि उनसे किसी ने बात नहीं की, उन्होंने कहा कि केकेआर ने उनसे बात तक नहीं की। लेकिन मैं पुष्टि कर सकता हूं कि बातचीत हुई, यह लंबी थी और कई बार हुई। आप वहां किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके, वो एक अलग मुद्दा है।
6. Ankit Bawne Ban: मैच शुरू होने से पहले महाराष्ट्र के बल्लेबाज अंकित बावने हुए बैन; जानिए वजह?
महाराष्ट्र के बल्लेबाज अंकित बावने (Ankit Bawne) को असहमति के कारण एक मैच के लिए बैन कर दिया गया है। यह फैसला महाराष्ट्र और सर्विसेज के बीच रणजी ट्रॉफी के पांचवें राउंड के मैच के दौरान हुई घटना के बाद लिया गया। बावने की अनुपस्थिति में महाराष्ट्र की टीम आज, 23 जनवरी को नासिक में बड़ौदा के खिलाफ छठे राउंड का ग्रुप ए मैच खेल रही है।
7. सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर ने ऐसा क्या बोला कि इंग्लैंड के गेंदबाजों पर टूट पड़े अभिषेक शर्मा
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक ने अपने प्रदर्शन का श्रेय टीम मैनेजमेंट को दिया। उन्होंने कहा, “टीम मैनेजमेंट ने हमेशा मुझ पर भरोसा जताया और मुझे अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। जब कोच और कप्तान आपको कहते हैं कि ‘हम जानते हैं कि आप किसी भी मैच को हमारे लिए जीत सकते हैं’, तो यह आत्मविश्वास बढ़ाता है।”
8. रणजी के रण के लिए Siraj कर रहे हैं खास तैयारी, जल्द आएगी मैदान पर उतरने की बारी
हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जहां इस टीम में Mohammed Siraj को जगह नहीं मिली है। इसे लेकर सिराज के फैन्स काफी ज्यादा गुस्से में थे और निराश थे, दूसरी ओर सिराज का खुद का फोकस बेहतर प्रदर्शन करने में है और वो एक खास मैच के लिए खास तैयारी करने में लगे हैं।
9. रणजी ट्रॉफी में Ravindra Jadeja ने गेंद से काटा बवाल, दिल्ली के बल्लेबाजों का किया बुरा हाल
रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे Ravindra Jadeja ने पहले दिन ही कमाल कर दिया, जहां इस खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाने का काम किया है। दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए जडेजा ने शानदार गेंदबाजी कर 17.4 ओवर में 66 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।