भारत में वर्ल्ड कप खेलने के लिए बहुत उत्साहित है यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कहीं Overconfidence पड़ ना जाए भारी..!
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से भारत में खेला जाएगा।
अद्यतन - Aug 30, 2023 8:02 pm

Ashton Agar: वर्ल्ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 और फिर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 30 अगस्त को डरबन में खेला जाएगा। काफी सारे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सीरीज में आराम दिया गया है। मिचेल मार्श टीम की कमान संभालने के लिए तैयार है। एश्टन अगर (Ashton Agar) चोट के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
मैं 100 प्रतिशत खेलने के लिए तैयार हूं- Ashton Agar
एश्टन अगर (Ashton Agar) लगभग 5 महीनों से क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। अपने चोट पर अपडेट देते हुए एश्टन अगर ने बताया कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी कर सकते हैं। एश्टन अगर ने ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा, ‘यह सचमुच दुर्भाग्यपूर्ण था, मैं प्री-सीजन में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था और मेरा शरीर वास्तव में अच्छी स्थिति में था, बहुत फिट महसूस कर रहा हूं।’
एश्टन अगर (Ashton Agar) ने आगे बताया, ‘दुर्भाग्य से उस पिंडली में थोड़ा सा चीरा लग गया है। लेकिन यह वास्तव में एक अच्छा रिहैब रहा है। हमारे स्टाफ में (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में) बहुत अच्छे फिजियो हैं और हम हर दिन उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मैंने अब WACA में कुछ सत्र किए हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मैं वनडे मैच में 100% तीव्रता के साथ खेलने के लिए तैयार रहूंगा।’
यह भी पढ़े- इन 5 एथलीट को अपने खेल के अलावा क्रिकेट से भी है काफी प्यार
भारत में खेलने के लिए उत्साहित है एश्टन अगर
एश्टन अगर ने वर्ल्ड कप 2023 में भारत में खेलने के लिए उत्साह भी दिखाया है। एश्टन अगर ने कहा, ‘वर्ल्ड कप वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लाते हैं विशेषकर भारत में आप कभी नहीं जानते कि आपको कौन सी पिच मिलेगी लेकिन संभावना यह है कि एक स्पिनर के रूप में आप खेलेंगे और एक मौका है कि आप बहुत सारे खेलों में दो स्पिनरों के साथ खेलेंगे। यह एक ऐसी जगह है जहां मुझे जाना बहुत पसंद है मुझे सचमुच बहुत अच्छे अनुभव हुए हैं जाहिर है वहां टेस्ट दौरा एक कठिन अनुभव था लेकिन फिर मुझे वापस जाकर वह वनडे खेलना पड़ा। यह एक ऐसी जगह है जहां मुझे गेंदबाजी करना बहुत पसंद है।’