इन 5 एथलीट को अपने खेल के अलावा क्रिकेट से भी है काफी प्यार - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन 5 एथलीट को अपने खेल के अलावा क्रिकेट से भी है काफी प्यार

पूर्व टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने एक बार 2009 में क्रिकेट खेल को लेकर खुलासा किया था कि वो जब भी फ्री होते हैं तब वो क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं।

Usain Bolt, Harbhajan Singh and Yuvraj Singh (Pic Source-Twitter)
Usain Bolt, Harbhajan Singh and Yuvraj Singh (Pic Source-Twitter)

क्रिकेट खेल के दुनियाभर में काफी लोग चाहने वाले है। इस खेल से काफी लोग प्यार करते है और इसकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। इस शानदार खेल ने कई क्रिकेटर्स को एक नया मुकाम दिया है।

भारत में बात की जाए तो सचिन तेंदुलकर को गॉड ऑफ क्रिकेट कहा जाता है। भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन अभी भी उनके चाहने वाले बहुत हैं।

पूर्व टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने एक बार 2009 में क्रिकेट खेल को लेकर खुलासा किया था कि वो जब भी फ्री होते हैं तब वो क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच एथलीट के बारे में जो खेलते तो दूसरा खेल खेलते है लेकिन उन्हें क्रिकेट से भी काफी प्यार है।

5- जेमी ड्वायर

Jamie Dwyer (Pic Source-Twitter)
Jamie Dwyer (Pic Source-Twitter)

जेमी ड्वायर सिर्फ हॉकी फील्ड में ही नहीं बल्कि खेल के जगत में काफी प्रसिद्ध खिलाड़ी है। वो 2001 से 2016 तक ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीम की ओर से खेलते हुए नजर आए हैं।

उन्होंने 350 से ज्यादा मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 220 गोल दागे। हालांकि 2016 रियो ओलंपिक के बाद उन्होंने हॉकी से संन्यास ले लिया। वो इस समय YMCC कोस्टल सिटी हॉकी क्लब मेल्विले टोयोटा लीग पर की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं।

जब जेमी ड्वायर छोटे थे तब उन्हें क्रिकेट खेल से काफी प्यार था। वो बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए नजर आते थे। 15 साल की उम्र में उन्हें क्रिकेट स्कॉलरशिप ऑफर की गई क्योंकि उन्होंने ए ग्रेड फाइनल में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। हालांकि जेमी ड्वायर को ओलंपिक जीतने का अपना सपना पूरा करना तो इसी वजह से उन्होंने हॉकी को चुना।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp