Champions Trophy: ODI कप्तान के तौर पर कैसा है मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड? व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर- क्रिकट्रैकर हिंदी

Champions Trophy: ODI कप्तान के तौर पर कैसा है मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड? व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर-

मोहम्मद रिजवान ने अब तक 12 वनडे मैचों में कप्तानी की है।

Moh. Rizwan (Photo Source: Getty Images)
Moh. Rizwan (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से हो रही है। पूरे 8 साल बाद टूर्नामेंट की वापसी हो रही है। यह संस्करण पाकिस्तान और यूएई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा।

मोहम्मद रिजवान पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। PCB ने पिछले साल अक्टूबर में रिजवान को वनडे और टी20 फॉर्मेट का कप्तान घोषित किया था। रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 22 सालों के बाद ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर वनडे सीरीज में मात दी थी।

रिजवान के नेतृत्व में पाकिस्तान आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार खेल दिखाना चाहेगी। इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि वनडे में कप्तान के तौर पर रिजवान का रिकॉर्ड कैसा है, साथ ही उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में भी बताते हैं-

वनडे कप्तान के तौर पर मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड-

मोहम्मद रिजवान ने अब तक 12 वनडे मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है, जिसमें से उन्हें 8 में जीत और 4 में हार मिली है। उनका विनिंग प्रतिशत 66.6 है।

वनडे में मोहम्मद रिजवान का प्रदर्शन-

मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए 86 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 42.76 की औसत, 88.01 की स्ट्राइक रेट से 2523 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।

  • मैच- 86
  • पारी- 77
  • रन- 2523
  • हाईएस्ट स्कोर- 131
  • औसत- 42.76
  • स्ट्राइक रेट- 88.01
  • शतक- 4
  • अर्धशतक- 15

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान का स्क्वॉड-

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), तैयब ताहिर, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, बाबर आजम, फखर जमान, सऊद शकील, कामरान गुलाम, अबरार अहमद, हारिस रऊफ

close whatsapp