सोफी एक्लेस्टोन ने आरसीबी के खिलाफ मचाई तबाही, सुपर ओवर में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका

सोफी एक्लेस्टोन ने आरसीबी के खिलाफ मचाई तबाही, सुपर ओवर में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका

इस मैच को यूपी वॉरियर्स ने सुपर ओवर में अपने किया।

UP Warriorz (Pic Source-X)
UP Warriorz (Pic Source-X)

आज यानी 24 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग 2025 का शानदार मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच में खेला गया था। इस मैच को यूपी वॉरियर्स ने सुपर ओवर में अपने किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सुपर ओवर में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही।

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम की ओर से अनुभवी खिलाड़ी एलिसा पेरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90* रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और तीन छक्के जड़े। एलीसा पेरी के अलावा डेनियल हाज ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 4 चौके और 3 छक्के जड़े।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। टीम की ओर से रिचा घोष सिर्फ आठ रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गई। यूपी वॉरियर्स की ओर से कप्तान दीप्ति शर्मा, चिनेल हेनरी और तहिला मैक्ग्रा ने 1-1 विकेट झटका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स ने भी 20 ओवर में 180 रन बनाए। टीम की ओर से Sophie Ecclestone ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 33 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इसी पारी की वजह से यह मैच सुपर ओवर तक गया। यह टाटा महिला प्रीमियर लीग का पहला सुपर ओवर मैच था। टीम की ओर से श्वेता शेरावत ने 31 रन बनाए जबकि कप्तान दीप्ति शर्मा ने 25 रन का योगदान दिया। किरण नवगिरे ने 24 रन बनाए।

सुपर ओवर में यूपी वॉरियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया

सुपर ओवर की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स ने 8 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाजी करने ग्रेस हैरिस और चिनेल हेनरी उतरे थे। चिनेल हेनरी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने सोफी एक्लेस्टोन उतरी थी।

जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम सुपर ओवर में सिर्फ चार रन ही बना पाई। यूपी वॉरियर्स की ओर से यह महत्वपूर्ण ओवर सोफी एक्लेस्टोन फेकने आई थी जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

close whatsapp