WTC 2023 फाइनल से पहले रोहित शर्मा का, ये वजन बढ़ा ना दे टीम इंडिया की टेंशन!
टीम इंडिया को 7 जून से खेलना है WTC 2023 का फाइनल मैच।
अद्यतन - जून 1, 2023 3:00 अपराह्न

6 दिन बाद WTC 2023 फाइनल का आगाज होगा, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से खिताबी जंग में आमने-सामने होगी। वहीं इस फाइनल के लिए टीम इंंडिया लगातार कड़ा अभ्यास करने में लगी है, इस बीच रोहित शर्मा की कुछ तस्वीरों ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ाने का काम कर दिया है।
इस बार भी इंग्लैंड में हो रहा है WTC 2023 का फाइनल
2021 में सबसे पहली बार WTC का फाइनल खेला गया था, जहां ये खिताबी जंग इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड में खेली गई थी। इस बार भी इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले WTC 2023 का फाइनल इंग्लैंड में ही खेला जाएगा।
कप्तान रोहित शर्मा का वजन ना बन जाए परेशानी!
*टीम इंडिया को 7 जून से खेलना है WTC 2023 का फाइनल मैच।
*इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया जमकर कर रही है अभ्यास।
*हाल ही में कप्तान रोहित शर्मा ने भी नेट्स में किया बल्लेबाजी अभ्यास।
*लेकिन एक बार फिर से कप्तान का वजन दिख रहा था बढ़ा हुआ।
इंग्लैंड से अभ्यास की कप्तान रोहित शर्मा की ये तस्वीरें आई हैं सामने
उमेश यादव की रफ्तार होगी टीम के लिए अहम
दूसरी ओर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेशा यादव इस WTC फाइनल के लिए एक अहम कड़ी होगी, भले ही इस खिलाड़ी को आईपीएल में मौका ना मिला हो। लेकिन लाल गेंद से यादव काफी खतरनाक साबित होते हैं, साथ ही इंग्लैंड के पिचों पर पहले भी वो शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।