CT2025: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI के बारे में जानें यहां

CT2025: क्या होगी न्यूजीलैंड की भारत के खिलाफ संभावित प्लेइंग XI, जाने यहां

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महत्वपूर्ण मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

NewZealand Team (Pic Source-X)
NewZealand Team (Pic Source-X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महत्वपूर्ण मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अभी तक दोनों टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है।

टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। न्यूजीलैंड की बात की जाए तो उन्होंने अपने पहले मैच में कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान को 60 रन से हराया था, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। आगामी मैच में इन दोनों ही टीमों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड के सभी खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में है और टीम इंडिया के खिलाफ भी उन्हें जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। इंडिया के खिलाफ टीम अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहेगी। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI के बारे में।

सलामी बल्लेबाज:

विल यंग और डेवोन कॉनवे

Will Young (Pic Source-Twitter)
Will Young (Pic Source-Twitter)

भारत के खिलाफ टीम की ओपनिंग विल यंग और डेवोन कॉनवे करते हुए नजर आएंगे। विल यंग बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें अपने जबरदस्त फॉर्म में नहीं देखा गया है। हालांकि, शानदार खिलाड़ी को भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाते हुए देखा जा सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ विल यंग अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

डेवोन कॉनवे की बात की जाए तो उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का काफी अनुभव है और आगामी मैच में भी उन्हें अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है। भारत के खिलाफ डेवोन कॉनवे का रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है।

मिडिल ऑर्डर:

केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, टॉम लाथम

Kane Williamson (Photo Source: Getty Images)
Kane Williamson (Photo Source: Getty Images)

केन विलियमसन की बात की जाए तो उन्हें दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में केन विलियमसन सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, टीम इंडिया के खिलाफ उन्हें बड़ा स्कोर बनाते हुए देखा जा सकता है। केन विलियमसन खुद आगामी मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगे।

रचिन रवींद्र इस समय शानदार फॉर्म में है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम के लिए मैच विनिंग शतक बनाया था। भारत के खिलाफ उन्हें एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाते हुए देखा जा सकता है।

टॉम लाथम ने पिछले कुछ समय से न्यूजीलैंड टीम की ओर से जबर्दस्त बल्लेबाजी की है और विरोधी टीम के गेंदबाजों पर दबाव डाला है। अब अपने इसी फॉर्म को भारत के खिलाफ भी अनुभवी खिलाड़ी जारी रखना चाहेंगे।

ऑलराउंडर:

ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल

Glenn Philips (Pic Source-X)
Glenn Philips (Pic Source-X)

इन दोनों ही खिलाड़ियों को सिर्फ बल्लेबाजी और गेंदबाजी में नहीं बल्कि फील्डिंग में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक काफी अच्छा खेल दिखाया है।

गेंदबाज:

मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, काइल जेमीसन और विलियम ओ रुकी

Mitchell Santner (Photo Source: Getty Images)
Mitchell Santner (Photo Source: Getty Images)

भारत के खिलाफ सभी गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज इस समय बेहतरीन लय में है और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को उनको आगामी मैच में शांत रखना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। फिलहाल कीवी टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उनके सभी गेंदबाज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में घातक गेंदबाजी कर रहे हैं और विरोधी टीम के बल्लेबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर रहे हैं।

close whatsapp