Champions Trophy 2025: रोहित शर्मा को आउट करते ही रचिन रविंद्र ने खोया आपा, मैदान की भूल गए मर्यादा
रचिन रविंद्र की गेंद पर आउट हो गए थे कप्तान रोहित।
अद्यतन - Mar 9, 2025 9:10 pm

कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में अपना बल्ला जमकर चलाया था, इस दौरान वो अपने शतक के करीब जा रहे थे। लेकिन फिर वो फिरकी में फंस गए और आउट हो गए, दूसरी ओर हिटमैन को आउट करने वाले गेंदबाज का अब वीडियो वायरल हो रहा है और इस दौरान गेंदबाज ने अपना आपा खो दिया था।
कितने रन बनाए रोहित शर्मा ने फाइनल में?
दूसरी ओर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने चौके और छक्कों में डील की थी, जिसने विरोधी टीम के मन में एक बार के लिए खौफ पैदा कर दिया था। इस दौरान रोहित ने अपनी पारी में कुल 83 गेंदों का सामना किया, जिसके बाद वो 76 रन बनाकर आउट हो गए थे। साथ रोहित ने इस पारी के दौरान 3 शानदार छक्कों के अलावा 7 चौके भी मारे थे। वहीं इस मैच में विराट कोहली अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप रहे, इस दौरान कोहली सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए और विराट के आउट होते ही स्टेडियम में मौजूद फैन्स चुप हो गए थे।
रोहित शर्मा को आउट करने के बाद क्या हो गया था रचिन रविंद्र को?
*रचिन रविंद्र की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए थे कप्तान रोहित।
*रोहित को आउट करने के बाद इस खिलाड़ी के रिएक्शन ने बटोरी सोशल मीडिया पर सुर्खियां।
*इस दौरान रचिन रविंद्र नजर आए काफी ज्यादा गुस्से में, बोले उन्होंने कुछ अपशब्द भी।
*लेकिन रोहित ने कुछ नहीं बोला और वो चुपचाप पवेलियन की ओर बढ़ते गए।
रचिन रविंद्र का रिएक्शन रोहित शर्मा को आउट करने के बाद
ग्लेन फिलिप्स ने फिर से पकड़ा शानदार कैच
वहीं इस फाइनल मैच में फिर से ग्लेन फिलिप्स का सुपरमैन वाला अवतार देखने को मिला, इस दौरान फिलिप्स ने शुभमन गिल का ऐसा कैच पकड़ा था जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। दूसरी ओर उस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, उससे पहले ग्रुप स्टेज मैच में भी ग्लेन फिलिप्स ने विराट कोहली का धाकड़ कैच पकड़ा था।