IPL के इतिहास में KKR के नाम है ये Special रिकॉर्ड | CricTracker Hindi

IPL 2025: 18वां सीजन शुरू होने में सिर्फ 9 दिन बाकी और ‘9’ बार KKR ने किया है ये कारनामा

IPL 2025 का पहला मैच KKR और RCB के बीच खेला जाएगा।

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)
IPL Trophy (Image Credit- Twitter)

IPL 2025 के शुरू होने में अब महज 9 दिनों का वक्त बाकी रह गया है। सभी टीमें आगामी सीजन के लिए जोर शोर से तैयारियां कर रही हैं और सभी की कोशिश यही है कि वो इस सीजन खिताब को अपने नाम कर सकें। बता दें कि IPL का आगाज 22 मार्च से हो रहा है और पहले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगी।

क्या आपको पता है? एक IPL सीजन में लगातार सबसे अधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड कोलकाता नाईट राइडर्स के नाम है। उन्होंने 2014 में लगातार 9 मैच जीते थे।

उस सीजन की बात करें तो कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने 2014 में अपने पहले नौ मैचों में से सात में हार का सामना किया, लेकिन उसके बाद नौ मैचों में शानदार जीत दर्ज की और कप्तान के रूप में गौतम गंभीर के साथ खिताब जीतने तक का सफर तय किया। केकेआर ने 2015 सीजन का पहला मैच जीतकर 10 मैचों की जीत का रिकॉर्ड बनाया। IPL के इतिहास में आज तक कोई भी टीम लगातार 10 मैच नहीं जीत पाई है।

बता दें कि केकेआर की टीम आईपीएल फाइनल में चार बार पहुंची है, जिसमें से तीन बार (2012, 2014, 2024) चैंपियनशिप जीती है। 2021 सीजन में केकेआर उपविजेता रही, जिसके बाद टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बेहतरीन वापसी की। नाईट राइडर्स द्वारा फ्रैंचाइज़ी संभालने के बाद से नाईट राइडर्स पुरुष टीम ने 10 वर्षों में चार बार सीपीएल चैंपियनशिप जीती है।

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2008 में ही ये दोनों टीमें ओपनिंग मैच में एक दूसरे के खिलाफ खेली थी। इसके बाद अब 2025 में एक बार फिर से केकेआर और आरसीबी एक दूसरे के सामने होंगी। साल 2008 आईपीएल का पहला सीजन था और उस वक्त इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। हांलाकि, आरसीबी को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

close whatsapp