Cricket News: आज की Evening News Headlines (स्पोर्ट्स न्यूज) । CricTracker Hindi

23 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

23 March evening
23 March evening (Source: IPL/BCCI)

1) यशस्वी जायसवाल के थ्रो से संदीप शर्मा को लगी चोट, छाती पर लगी गेंद

आईपीएल 2025 का दूसरा मैच हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करती हुई नजर आ रही है। मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल का एक थ्रो सीधे गेंदबाज संदीप शर्मा की छाती पर जाकर लगी, जिसके बाद वह दर्द से कहराते हुए नजर आए।

2) IPL 2025: ट्रैविस हेड ने आर्चर को लिया लपेटे में, लगाया 105 मीटर लंबा छक्का… एक ओवर में कूटे 23 रन

जारी आईपीएल 2025 का दूसरा मैच आज 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं, दूसरी मुकाबले में हैदराबाद अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करती हुई नजर आई है। पावरप्ले में कमाल की हिटिंग के चलते टीम ने कुल 94 रन बनाए हैं, जो इस सीजन का पावरप्ले बेस्ट स्कोर भी है। साथ ही हैदराबाद की पारी का जब चौथा ओवर राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर करने आए, तो इस ओवर में हेड ने गेंदबाज की खूब कुटाई की, और चार चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 23 रन बटोरे।

3) हर कोई धोनी पर संदेह करता है- सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच से पहले जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, “हमें यह सवाल क्यों पूछना चाहिए? उन पर दबाव क्यों डाला जाए? हर बार जब लोग एमएस धोनी पर सवाल उठाते हैं, तो वह उन्हें गलत साबित कर देते हैं। उनकी क्षमता पर संदेह न करें। इस उम्र में भी, वह अभ्यास के दौरान न केवल बाउंड्री के पार बल्कि स्टैंड में भी छक्के मार रहे हैं। धोनी के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है।”

4) “43 साल की उम्र में वह जो कुछ भी कर रहे हैं”- धोनी को लेकर ये कैसा बयान दे गए चेन्नई के कप्तान

आईपीएल 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हो चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रविवार को 18वें सीजन में अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के साथ करेगी। इस मैच से पहले चेन्नई के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ ने दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी की शान में कसीदें पढ़े हैं। वह धोनी से अहम पारियों की आस लगाकर बैठे हैं। MI के खिलाफ मैच से पहले ऋतुराज गायकवाड़ ने खुलकर जज्बात बयां करते हुए कहा कि धोनी 43 साल की उम्र में जो कर रहे हैं, वो शानदार है। बता दें कि धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतीं। उन्होंने आईपीएल 2024 से पहले गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी थी। लेकिन इस सीजन वो अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे।

5) मैं जब तक चाहूं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकता हूं- एमएस धोनी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले जियो हॉटस्टार पर बातचीत के दौरान एमएस धोनी ने कहा, “मैं जब तक चाहूं सीएसके के लिए खेल सकता हूं। यह मेरी फ्रेंचाइजी है। यहां तक ​​कि अगर मैं व्हीलचेयर पर भी हूं, तो वे मुझे घसीट कर ले जाएंगे।”

6) IPL 2025: ऋषभ पंत की टीम में हुई इस धाकड़ खिलाड़ी का एंट्री, मेगा ऑक्शन में रहा अनसोल्ड

चोट से जूझ रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले मैच से पहले मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। शार्दुल 2024 में मेगा-ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल हुए हैं।ऑलराउंडर ने घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है। शार्दुल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह लेंगे, जो फिलहाल पिंडली की चोट के कारण बाहर हैं। मोहसिन फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में हैं और सीजन के दूसरे भाग से पहले फिट नहीं होंगे।

7) MI के खिलाफ मैच के लिए एमएस धोनी कर रहे हैं स्पेशल तैयारी, रात 11 बजे तक की प्रैक्टिस

इंग्लैंड और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने खुलासा किया कि दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने शुरुआती मैच से पहले देर रात तक बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे। IPL 2025 में CSK अपने अभियान की शुरुआत रविवार, 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में करेगी। इस मैच से पहले, CSK अपने घरेलू मैदान चेन्नई में अभ्यास करके अपने सीजन के पहले मैच के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। हाल ही में, सैम करन, जो दो सीजन के बाद CSK में वापसी कर रहे हैं, उन्होंने खुलासा किया कि धोनी देर रात तक अपनी पावर हिटिंग पर काम कर रहे हैं। सैम करन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि एमएस धोनी देर रात बड़े-बड़े शॉट की प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।

8) 19 रन बनाते ही धोनी ध्वस्त कर देंगे रैना का ये रिकॉर्ड, माही के नाम जुड़ेगा ये कीर्तिमान

5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 2025 सीजन में  रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में खेलने के लिए तैयार है। सीएसके अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च से करने वाली है। सीजन के पहले मैच में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में सभी की निगाहें एमएस धोनी पर रहेंगी। धोनी 19 रन बनाते ही आईपीएल में इतिहास रच देंगे। वह मिस्टर कूल सुरेश रैना का रिकॉर्ड को तोड़ेंगे।

close whatsapp