IPL 2025: KKR vs RR मैच के 3 टर्निंग पॉइंट | CricTracker Hindi

IPL 2025: RR vs KKR मैच के टॉप 3 मोमेंट्स जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर

KKR की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने खेली शानदार पारी।

Dhruv Jurel
Dhruv Jurel (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

IPL 2025 का छठा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने सामने थीं। इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने 8 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि, इस मैच के टॉप 3 मोमेंट्स क्या थे। अगर आप पूरा मैच नहीं देख पाए तो इस आर्टिकल के जरिए 3 मोमेंट्स के बारे में जान लीजिए।

RR vs KKR: वरुण चक्रवर्ती का स्पेल

वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में धारदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर दो विकेट लिए। जब वो गेंदबाजी करने के लिए आए तब ऐसा लग रहा था कि राजस्थान के बल्लेबाज इस मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करेंगे। लेकिन उनकी कसी हुई गेंदबाजी के बदौलत ही कोलकाता राजस्थान को कम स्कोर पर रोकने में कामयाब रहा।

RR vs KKR: यशस्वी जायसवाल की धीमी पारी

युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल पर राजस्थान रॉयल्स ने काफी भरोसा दिखाया है। यही वजह है कि, इस सीजन के लिए राजस्थान ने उन्हें रिटेन भी किया। लेकिन शुरुआती दो मुकाबले में यशस्वी अपनी टीम को उस तरह की शुरुआत नहीं दे पाए हैं जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। कोलकाता के खिलाफ आज के मैच में भी उन्हें अच्छी शुरुआत मिली थी। वह 24 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन अपनी इस शुरुआत को वो बड़ी पारी में नहीं तब्दील नहीं कर पाए।

RR vs KKR: क्विंटन डी कॉक की तूफानी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने कोलकाता के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा। इस टारगेट को हासिल करने के लिए कोलकाता को अच्छी शुरुआत चाहिए थी और वो काम क्विंटन डी कॉक ने किया। उन्होंने इस मैच में 61 गेंदों में 97* रनों की शानदार पारी खेली और नाबाद लौटे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए। इसी पारी के बदौलत कोलकाता ने 15 गेंद रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। उन्होंने अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली।

close whatsapp