IPL 2025: RR के खिलाफ मैच के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले भारतीय तेज गेंदबाज । CricTracker Hindi

IPL 2025: RR के खिलाफ मैच के दौरान भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले भारतीय तेज गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने 300 टी20 मुकाबलों में भाग ले लिया है।

Bhuvneshwar Kumar (Photo Source: X)
Bhuvneshwar Kumar (Photo Source: X)

इस समय राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बेहतरीन तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया है। भुवनेश्वर कुमार पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने 300 टी20 मुकाबलों में भाग ले लिया है।

भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने टीम इंडिया की ओर से भी घातक तेज गेंदबाजी की है। आईपीएल में भी अनुभवी गेंदबाज ने अपनी छाप छोड़ी है। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भुवनेश्वर कुमार को अपनी टीम में शामिल किया था। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट झटका।

भुवनेश्वर कुमार ने 300 टी20 मैच में 24.9 के औसत से 316 विकेट झटके हैं। आईपीएल 2025 में भी अभी तक उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला है।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन बनाए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन बनाए थे। टीम की ओर से शानदार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 75 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल ने 10 चौके और दो छक्के जड़े। यशस्वी जयसवाल एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ था।

कप्तान संजू सैमसन बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 15 रन बनाकर आउट हो गए जबकि रियान पराग ने 30 रन का योगदान दिया। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी धमाकेदार शुरुआत की है और वह इस समय काफी मजबूत स्थिति में है। भुवनेश्वर कुमार की बात की जाए तो अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो जबरदस्त तेज गेंदबाज को बचे हुए मुकाबलों में भी घातक गेंदबाजी करनी होगी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभानी होगी।

close whatsapp