ग्लेन फिलिप्स की जगह दसुन शनाका को मिली गुजरात की टीम में एंट्री | CricTracker Hindi

IPL 2025 के बीच में गुजरात टाइटंस ने किया अपनी टीम में बड़ा बदलाव, इस प्लेयर को किया शामिल

पिछले मैच में फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए थे ग्लेन फिलिप्स।

Gujarat Titans (Photo Source: X)
Gujarat Titans (Photo Source: X)

गुजरात टाइटंस के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी टीम को IPL 2025 के बीच में अपनी टीम में एक बदलाव करना पड़ा है। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स चोट के कारण आईपीएल के 18वें सीजन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस ने फिलिप्स के रिप्लेसमेंट के रूप में श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका को साइन किया है।

आईपीएल की ओर से भी जीटी को ग्लेन फिलिप्स के रिप्लेसमेंट की अनुमति मिल गई है और दासुन शनाका को बोर्ड ने अप्रूव कर दिया है। आईपीएल के 18वें सीजन के बाकी बचे मैचों में दासुन शनाका चोटिल  ग्लेन फिलिप्स की जगह लेंगे। ऑलराउंडर दासुन शनाका ने श्रीलंका के लिए 102 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 1456 रन बनाए हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 33 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

2023 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे थे दसुन शनाका

आपको बता दें कि, दासुन शनाका 2023 में गुजरात टाइटन्स का हिस्सा थे और उनको सीजन में तीन मैच खेलने का मौका मिला था। हालांकि, 2024 से पहले उनको रिलीज कर दिया गया था। वहीं, अब इस ऑलराउंडर को 75 लाख रुपये में गुजरात टाइटन्स ने सीजन के लिए साइन किया है। हालांकि, इस सीजन भी उनको बहुत कम मैचों में खेलने का मौका मिलेगा, क्योंकि गुजरात की टीम सेटल लग रही है।

आईपीएल 2025 की बात करें तो गुजरात टाइटन्स ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से चार मुकाबले जीते हैं। खतरनाक ऑलराउंडर होने के बावजूद ग्लेन फिलिप्स को आईपीएल के एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में दासुन शनाका भी शायद पूरे सीजन बेंच पर बैठे रह सकते हैं।

हालांकि, परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए टीमों को रिप्लेसमेंट लेना पड़ता है। यही कारण है कि जीटी ने दासुन शनाका को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। वे जीटी के सेटअप को समझते भी हैं। वो इस टीम की कल्चर से अच्छी तरह वाकिफ हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें इस सीजन खेलने का मौका मिलता है या नहीं।

close whatsapp