33 साल के हुए केएल राहुल, तो क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विकेटकीपर बल्लेबाज को शुभकामनाएं और बधाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

33 साल के हुए केएल राहुल, तो क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विकेटकीपर बल्लेबाज को शुभकामनाएं और बधाई

जारी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं राहुल

KL Rahul (Image Credit- Twitter X)
KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

18 अप्रैल ना सिर्फ भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल के लिए खास है, बल्कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल आज आईपीएल के 18 साल पूरे होने के दिन अपना 33वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। तो वहीं, चैंपियंस ट्राॅफी 2025 विजेता खिलाड़ी को इस खास मौके पर क्रिकेट जगत खास अंदाज में शुभकामनाएं देता हुआ नजर आया है।

गौरतलब है कि राहुल का जन्म आज के ही दिन 1992 में हुआ था, और वह कर्नाटक लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। तो वहीं, साल 2020 से वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विकेटकीपर होने के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं, जो संकट वाली स्थिति में आकर्षक पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। वर्ल्ड कप 2023 के बाद ,उन्होंने चैंपियंस ट्राॅफी में टीम इंडिया के लिए मध्यक्रम में कमाल की बल्लेबाजी की थी।

खैर, जारी आईपीएल में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। यहां पर वह साल 2020 सीजन की फाइनलिस्ट टीम के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीजन उन्होंने खेले गए पांच मैचों में 59.50 की औसत और 154.54 के स्ट्राइक रेट से कुल 238 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 93* रनों की कमाल की पारी भी खेली है। तो वहीं, अब राहुल 19 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे।

देखें क्रिकेट जगत ने किस अंदाज में दी उन्हें शुभकामनाएं

 

 

close whatsapp