IPL 2025: बड़े हादसे का शिकार होते हुए बाल-बाल बचें अरशद खान, LSG के खिलाफ एक ही ओवर में दो बार फिसले । CricTracker Hindi

IPL 2025: बड़े हादसे का शिकार होते हुए बाल-बाल बचे अरशद खान, LSG के खिलाफ एक ही ओवर में दो बार फिसले

यह सब देखने को मिला लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के दूसरे ओवर में।

GT vs LSG (Image Credit- Twitter/X)
GT vs LSG (Image Credit- Twitter/X)

आईपीएल 2025 का शानदार मैच इस समय गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें कि, गुजरात टाइटंस इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के युवा खिलाड़ी अरशद खान गेंदबाजी करते समय दो बार फिसल गए। ऐसा बहुत ही कम बार देखा गया है जब गेंदबाज गेंदबाजी करते समय गिर गए हो। यह सब देखने को मिला लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के दूसरे ओवर में।

अरशद खान जैसे ही पहली गेंद फेंकने आए वह फिसल गए। उनके लिए अच्छी बात यह रही की इस चीज की वजह से उन्हें चोट नहीं आई। इसके बाद, इसी ओवर की पांचवीं गेंद से पहले वह एक बार और फिसल गए। ‌युवा खिलाड़ी को देखने के लिए फिजियो भी आए। अच्छी बात यह रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। दो बार फिसलने के बावजूद अरशद खान ने यह ओवर बेहतरीन तरीके से पूरा किया।

अरशद खान ने अपने इस ओवर में 14 रन दिए। जब अरशद खान के साथ यह हादसा हुआ था, तब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों को भी काफी परेशान होते हुए देखा गया।

दोनों ही टीम इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो टीम इस सीजन के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। उन्होंने इस पूरे सीजन निराशाजनक प्रदर्शन किया। हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। लखनऊ टीम की ओर से कप्तान ऋषभ पंत को भी इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी। इस सीजन वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

गुजरात टाइटंस के लिए अच्छी बात यह रही है कि उनका टॉप ऑर्डर इस पूरे सीजन में जबरदस्त फ़ॉर्म में रहा है और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भी उन्हें बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल मेजबान के गेंदबाजों का यही काम होगा कि वह घातक गेंदबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को जल्द से जल्द ऑलआउट करें और मिले लक्ष्य को आसानी से हासिल करें।

close whatsapp