IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसी हो सकती है भारत की मजबूत प्लेइंग 11

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कुछ ऐसी हो सकती है भारत की मजबूत प्लेइंग 11

पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है।

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू व्हाइट बाॅल सीरीज खेलने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। इस समय मैन इन ब्लू न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां पर भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल, पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ली ओवल मैदान पर खेला जाएगा। तो वहीं, इस सीरीज के लिए टीम इंडिया 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है। आइए डालें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की मजबूत प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:

1. टाॅप ऑर्डर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टाॅप ऑर्डर में भारत के लिए तीन जाने-पहचाने वाले नाम होंगे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद, टीम इंडिया ने टाॅप ऑर्डर में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। इस वजह से टाॅप ऑर्डर में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग में खेलते हुए नजर आएंगे। तीसरे नंबर पर पाॅकेट साइज डाइनमो ईशान किशन दिखेंगे।

2. मिडिल ऑर्डर

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में भारत की ओर से मिडिल ऑर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे, उपकप्तान तिलक वर्मा चौथे और पांचवें, छठे व सातवें नंबर पर शिवम दुबे, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी की तिकड़ी खेलती हुई नजर दिखेगी।

3. गेंदबाजी

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में गेंदबाजी की जिम्मेदारी चार साल के लंबे इंतजार के बाद, भारतीय टी20 टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और टी20 में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी। जबकि स्पिन गेंदबाजी की अगुवाई मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती करेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

ये भी पढ़ें – BCCI जबाव दे कि मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्यों नहीं चुना गया: मोहम्मद कैफ

close whatsapp