NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

भारत सीरीज में 2-0 से आगे है 

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X)
NZ vs IND (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। वर्षा बाधित मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच पिछले मैच में डीएलएस नियम के चलते 4 रनों से जीत हासिल की थी। तो वहीं, अब वनडे सीरीज का तीसरा मैच 10 नवंबर, मंगलवार को दोनों टीमों के बीच हैमिल्टन में खेला जाएगा।

इस मैच में मेजबान न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाली होगी। भारत पहले ही सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाए हुए है। भारत सीरीज अपने नाम करने से सिर्फ एक जीत दूर है। खैर, आइए जानते हैं इस मैच से पहले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में:

NZ vs IND, 3rd ODI मैच डिटेल्स

मैच  न्यूजीलैंड बनाम भारत, तीसरा वनडे, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026
वेन्यू सेडन पार्क, हैमिल्टन
तारीख और समय  10 नवंबर 2026, भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट)

सेडन पार्क, हैमिल्टन: पिच रिपोर्ट

सेडन पार्क की पिच आमतौर पर एक हाई-स्कोरिंग पिच मानी जाती है। मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छा उछाल और स्विंग मिल सकता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है और गेंद पुरानी होती है, बल्लेबाजी आसान हो जाती है और बल्लेबाज बीच के ओवरों में खुलकर रन बनाते हैं। मिचेल सेंटनर जैसे विकेट-टू-विकेट गेंदबाजी करने वाले स्पिनर्स को यहां नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करने पर सफलता मिलती है। ऑकलैंड के ईडन पार्क जितनी छोटी यहां की सीधी बाउंड्री नहीं है, लेकिन मैदान का आकार छोटा होने के कारण छक्के-चौके आसानी से लगते हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का पलड़ा आमतौर पर भारी रहता है।

NZ vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  125
भारत ने जीते 65
न्यूजीलैंड ने जीते  52
नो रिजल्ट/टाई 07/01
सबसे पहले मैच  14 जून, 1975 (न्यूजीलैंड ने जीता)
हालिया मैच  7 नवंबर, 2026 (भारत ने जीता)

NZ vs IND: संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नेथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज

ये भी पढ़ें –  ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

close whatsapp